RK Nagar Bypoll Result: जानें, डेट और टाइम से लेकर सारे FACTS
चेन्नई। पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद से खाली हुई आर के नगर सीट पर बीते 21 दिसंबर को उपचुनाव हुआ। इसमें रिकार्डतोड़ 77.68 प्रतिशत वोटिंग हुई। बता दें कि वोटिंग से ठीक एक दिन पहले तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत से पहले का एक वीडियो जारी कर दिया गया था। वीडियो उस वक्त का था जब वो अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं। वीडियो में जयललिता बेड पर बैठी कुछ पी रही हैं। हालांकि, कुछ देर बाद चुनाव आयोग ने इस वीडियो को ऑन एयर करने पर रोक लगा दी और कहा कि आचार संहिता का उल्लघंन है। वीडियो को शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण के समर्थक पी वेत्रिवेल ने जारी किया था जो 20 सेकेंड का है। अब चुकि उपचुनाव का रिजल्ट (24 दिसंबर 2017, रविवार) आने वाला है तो आईए आपको इससे जुड़ी हर एक चीज के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सबसे पहले जान लीजिए, क्यों जरूरी है आर के नगर उपचुनाव
आर के नगर उपचुनाव को 17 महीने पुरानी अन्नाद्रमुक सरकार का रिपोर्ट कार्ड माना जा रहा है। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। जयललिता की सीट होने की वजह से यह चुनाव सबके लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है। पिछले साल दिसंबर में उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब ऐसा माना जा रहा है कि जनता जयललिता के वारिस के लिए वोट देगी।

कौन-कौन है चुनावी मैदान में
आर के नगर उपचुनाव का परिणाम रविवार दोपहर बाद तक आ जाएगा। इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के ई मधुसूदनन, मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के एन मरूथु गणेश और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे अन्नाद्रमुक से दरकिनार किये गये नेता टीटीवी दिनाकरण मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। दिनाकरण निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

अप्रैल में क्यों रद्द हुई थी चुनाव
आर के नगर के इस सीट के लिए पहले बीते अप्रैल में उपचुनाव होना था लेकिन नाव आयोग ने वोटिंग से पहले पैसों के इस्तेमाल और वोट खरीदने की कोशिशों की शिकायतें सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया था। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी और बीते 12 अप्रैल को यहां मतदान होना था। लेकिन समय से पहले उम्मीदवारों की ओर से किए गए गैरकानूनी कार्यों की शिकायत मिलने पर आयोग ने वोटिंग रद्द कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications