राजनीति में चाचा-भतीजी की नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई होती है: मीसा भारती

उन्होंने कहा कि रामकृपाल के जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इधर, पाटलिपुत्र क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी और लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती ने कहा कि चुनाव में विचारधारा की लड़ाई होती है। राजनीति में कोई निजी लड़ाई नहीं होती। पाटलिपुत्र से रामकृपाल के चुनाव लड़ने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी को चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता।
उन्होंने इस लड़ाई को चाचा-भतीजी की लड़ाई की संज्ञा देने से इंकार करते हुए कहा कि यह तो विचारधारा की लड़ाई होगी। उल्लेखनीय है कि टिकट बंटवारे से नाराज राज्यसभा सांसद रामकृपाल ने पिछले दिनों पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और सोमवार को उन्होंने पटना में पाटलिपुत्र से ही चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार, रामकृपाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए वह मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications