नर्सरी की कविता जॉनी-जॉनी यस पापा के जरिए RJD ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इसके लिए लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने जॉनी जॉनी यस पासा के तर्ज पर एक कविता के रूप में शेयर किया है। आरजेडी ने ट्वीट करते हुए कहा कि है कि आने वाले वक़्त में मोदी भक्तों के बच्चे यही कविता पढ़ेंगे। इस कविता में आरजेडी ने लिखा है कि मोदी मोदी यस पापा, कोई विकास? नो पापा, किसान खुश? नो पापा, महिलाएं सुरक्षित? नो पापा, 10 करोड़ नौकरियां? नो पापा, 15 लाख? नो पापा, केवल जुमला? हा हा हा हा। आरजेडी ने इसी कविता के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

RJD Takes a Dig at PM Through Nursery Rhyme, Modi Modi Yes Papa

बता दें कि बिहार में आरजेडी गठबंधन के साथ है। ऐसा पहली बार नहीं, इससे पहले तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साध चुके हैं। इससे पहले भी वो कई बार विभिन्न मुद्दों पर पीएम और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की अलोचना कर चुके हैं। इधर लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी बुधवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें जल्लाद कहा था।

दरअसल राबड़ी देवी प्रियंका गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की थी। राबड़ी देवी ने कहा कि प्रियंका गांधी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए थे। राबड़ी देवी ने कहा प्रियंका गाधी को दूसरी भाषा बोलनी चाहिए। वो सब तो जल्लाद है जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देता है, उठवा लेता हैं, ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा, खूंखार होगा।

यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया जल्लाद, कहा- ये लोग जज और पत्रकारों को मरवा देते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+