Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'नहीं तो मंगलसूत्र या मुजरा', राहुल गांधी के "नरेंदर,सरेंडर" वाले बयान पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने दी नसीहत

Rahul Gandhi statement on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्‍पणी की। राहुल गांधी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के समय ट्रंप ने फोन पर पीएम मोदी को निर्देश दिया "नरेंदर सरेंडर", और उन्‍होंने सरेंडर कर दिया।

देश के प्रधानमंत्री पर ऐसी अपमानजनक टिप्‍पणी के बाद राहुल गांधी बुरी तरह घिर चुके हैं, भाजपा ने उनपर जबरदस्त ढंग से हमला बोला है और कहा है कि 'राहुल गांधी के अंदर नेता प्रतिपक्ष जैसे गंभीर पद को संभालने की योग्यता और परिपक्‍वता नहीं है।' अब राहुल गांधी के बयान पर विपक्षी INDIA गठगबंधन में शामिल आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

Rahul Gandhi statement on PM Modi

दरअसल, आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने सीधे तौर पर तो नहीं अप्रत्‍यक्ष तरीके से राहुल गांधी के इस बयान पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही मनोज कुमार झा ने राहुल गांधी को नसीहत दी है कि 'भाजपा को टक्‍कर देने के लिए विपक्ष को क्‍या करना चाहिए।'

मनोज कुमार झा ने राहुल गांधी को क्‍या दी नसीहत?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर मनोज कुमार झा ने कहा, "राहुल गांधी लोकप्रिय चेहरा हैं। INDIA गठबंधन का भी मुख्‍य चेहरा और लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। हम लोग भाजपा से कई स्‍तरों पर लड़ रहे हैं। हम उनके साथ वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं, राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं, सैद्धांतिक लड़ाई लड़ रहे हैं, भाषाई और भावानात्‍मक लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए हमें अपनी भाषा और भाव भाजपा से बिलकुल अगल दिखाने चाहिए, नहीं तो भैंस, मंगलसूत्र या मुजरा ये ही सब होगा। मेरी ये निजी राय है कि राजनीति का केंद्रीय विमर्श में "आलोचना" सबसे पुख्‍ता होती है!"

भाजपा को भी मनाेज झा ने दी सलाह

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने पहले भाजपा पर हमला बोलते हुए नसीहत भी दी। मनोज कुमार झा ने कहा "भाजपा तो हमलावर होने के बाद एजेंट कहने लगती है। भाजपा वालों को अब घरेलू राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। "

राहुल गांधी ने क्‍या दिया था बयान?

दरअसल, 3 जून 2025 को भोपाल में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान राहुल गांधी ने कहा था,"ट्रंप ने इशारा किया, फोन उठाया और कहा मोदी जी आप क्‍या कर रहे हो? नरेंदर सरेंडर और मोदी जी ने जी हुजूर कहकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति की आज्ञा को मान लिया।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा,"जब इंदिरा गांधी ने अमेरिका के सातवें बेड़े की धमकी के बाद भी दृढ़ता दिखाई जिसकी बदौलत पश्चिम बंगाल अलग राज्य बना। राहुल ने दावा किया कि भाजपा की सरेंडर लेटर लिखने की आदत है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+