समस्तीपुर में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी बोले- आखिर क्यों नहीं खुलता नीतीश की जुबान की ताला
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता रघुवर राय की गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल रघुवर राय उस समय मार्निंग वॉक पर निकले थे। वे रनिंग कर रहे थे कि अचानकर कुछ अज्ञात हमलावरों ने वहां पहुंचकर उनपर हमला बोल दिया। उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद आनन फानन में रघुवर राय को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

इस तरह प्लान्ड थी रघुवर राय की हत्या
जिस तरह मार्निंग वाक के टाइम पर रघुवर को गोली मारी गई है उससे साफ है कि उनकी हत्या के लिए पूरी तैयारी की गई थी और आरोपी घात लगाए बैठे थे। रघुवर राय गुरुवार को मार्निंग वॉक करते हुए अभी कुछ दूर ही निकले थे कि कुछ लोगों ने लागातार फायरिंग कर दी। रघुवर खून में लथपथ जमीन पर दिर गए। लेकिन लगातार गोलियों की आवाज सुनकर घबराए लोग वहां दौड़े चले आए तो उन्हें तुरंत उठाकर डीएमसीएच अस्पताल ले गए। लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।

कौन थे रघुवर राय?
रघुवर राय जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहते थे। वे पहले जिला परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। ये कोई पहली इस तरह की घटना नहीं है। बता दें कि पिछले साल 28 दिसंबर को वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पूर्व सरपंच और व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में व्यवसायी के चाचा भी घायल हो गए थे।
मामले को लेकर नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का हमला
सरेआम नेता की इस हत्या को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि- नीतीश कुमार जी, सत्ता संरक्षित गुंडों को संभालिए। किस बात और किस काम के गृहमंत्री बने कुर्सी से चिपक कर बैठे है? आपके द्वारा संरक्षित अपराधी रालोसपा और राजद के नेताओं की चुन-चुन कर हत्या कर रहे है लेकिन आजतक आपकी ज़ुबान का ताला नहीं खुला है। घोर निंदनीय...

पहले भी होती रही ऐसी घटनाएं
गुण्डागर्दी को लेकर बिहार में पहले ही प्रशासन की क्षवि अच्छी नहीं है। ऐसे में अब यहां बदमाशों का बोखौफ आतंक सरेआम देखने को मिलने लगा है। चाहे लूटपाट या फिरौती हो या किसी बड़े नेता पर बंदूक तान देने जैसा ही कुछ क्यों न हो। इसी माह की 1 जनवरी की बात करें तोनालंदा के दीपनगर पुलिस थाना इलाके में आरजेडी के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications