बिहार: आरजेडी नेता के भाई को घर में घुसकर मारी गोली, मौत
नई दिल्ली। बिहार में आरजेडी नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरजेडी नेता के भाई चंदन कुमार को उनके घर पर गोली मार दी गई। नालंदा स्थित चंदन कुमार के घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। नालंदा के एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि यह घटना बीती रात की है। पीड़ित एक छात्र है और उसका कोई भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हम मामले को दर्ज करके इसकी जांच कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications