Parliament Building: संसद की नई बिल्डिंग की RJD ने ताबूत से कर डाली तुलना
Parliament Building: संसद की नई बिल्डिंग का आज उद्घाटन हो रहा है। इस बीच राजद ने संसद की नई बिल्डिंग की तुलना ताबूत से कर डाली है।

Parliament Building: आज संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन हो रहा है। लेकिन संसद की इस नई बिल्डिंग का कई विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं और उन्होंने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल ने जिस तरह से नई संसद बिल्डिंग को लेकर ट्वीट किया है उसपर विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल राष्ट्रीय जनता दल ने संसद की नई बिल्डिंग की तुलना ताबूत से की गई है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरों को शेयर किया गया है। एक तरफ ताबूत और दूसरी तरफ संसद की नई बिल्डिंग। इस तस्वीर के साथ पूछा गया है ये क्या है?
वहीं भाजपा ने आरजेडी के ट्वीट पर तीखा पलटवार किया है। बिहार भाजपा ने राजद के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, पहला चित्र आपका भविष्य है और दूसरा भारत का। समझे?
राजद के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जो इतिहास दफन किया जा रहा है, इतिहास को बदलने का, इतिहास को मिटाने की जो कोशिश की जा रही है, हमने उसका विरोध किया है। भाजपा ने इस लोकतंत्र के मंदिर को अपना कार्यालय बना दिया है।
मृत्युंजय तिवारी ने ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि यह प्रश्नवाचक चिन्ह है, इतिहास को दफन किया जा रहा है, इसी को दिखाया गया है। हमारी पार्टी ने जो तस्वीर दिखाई है वह इतिहास को बदला जा रहा है उसे प्रतीकात्मक रूप से दिखाया गया है।
संविधान को ताक पर रखकर लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का भी राजनीतिकरण हो रहा है, भगवाकरण हो रहा है तो उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है। यह लोकतंत्र का मंदिर सबके लिए है, भाजपा 9 वर्षों से है तो इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ भाजपा का इतिहास ही यहां दिखाया जाएगा।
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि आपको नहीं आना है मत आइए, लेकिन इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान देना कतई ठीक नहीं है। अगर नया भवन बना है, पुराना भवन 90 साल पुराना है तो इसका क्यों विरोध हो रहा है। इन लोगों ने हर कदम पर विरोध किया है।
Recommended Video
इन लोगों को सिर्फ प्रधानमंत्री से नफरत है। सुशील मोदी ने कहा कि इनके एक सहयोगी ने ताबूत से तुलना की है, इनके एक नेता ने कलंक बताया है।
ये क्या है? pic.twitter.com/9NF9iSqh4L
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) May 28, 2023
पहला चित्र आपका भविष्य है और दूसरा भारत का।
समझे? https://t.co/sbQWjpue8J
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) May 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications