PM मोदी के वार पर लालू का पलटवार, बोले-डबल नहीं ये ट्रबल इंजन है
पटना। यह पहली बार जब बिहार में हो रहे विधानसभा चुनावों में राजद बिना लालू प्रसाद यादव के बिना चुनाव लड़ रही है। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से लालू यादव नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते रहे हैं। पीएम मोदी ने रविवार को लालू के गढ़ छपरा में रैली की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि यह डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है। लॉकडाउन में फंसे मज़दूरों को वापस लाने के वक़्त डबल इंजन कहां था? लालू प्रसाद यादव की ओर से बिहार में डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन की टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज सुबह एक टिप्पणी के बाद आई है। मोदी ने आज रविवार को छपरा में अपने चुनावी भाषण में कहा था कि बिहार में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं। एक तो जंगल राज के युवराज भी हैं।














Click it and Unblock the Notifications