लालू यादव ने शायराना अंदाज में कोरोना से बचने की दी नसीहत, लिखा- बिना किंतु-परंतु घर में आराम करें
नई दिल्ली। कोरोना ने भारत समेत पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। भारत में कोरोना से अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लगभग 6 हजार लोग इससे संक्रमित हैं। इसी बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने शायराना अंदाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए घर में रहने की नसीहत दी है। बता दें कि, बिहार में आज कोरोना के 12 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़कर 51 हो चुके हैं। बिहार का सिवान जिला अब कोरोनाे का हॉटस्पॉट बन गया है।

वहीं तेज प्रताप यादव ने भी बेवजह घर से नहीं निकलने की नसीहत अपने अंदाज में दी। उन्होंने गुलजार साहब की यह कविता की कुछ लाइनें ट्वीट की थी। उन्होंने लिखा कि, बे वजह घर से निकलने की ज़रूरत क्या है...मौत से आँखे मिलाने की ज़रूरत क्या है, सब को मालूम है बाहर की हवा है क़ातिल.....यूँही क़ातिल से उलझने की ज़रूरत क्या है, ज़िन्दगी एक नेमत है उसे सम्भाल के रखो।
वहीं तेज प्रताप ने पंजाब में फंसे बिहारी मजदूर परिवार की मदद के लिए पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से ट्वीट कर अपील की है। तेज प्रताप ने लिखा कि, आदरणीय कैप्टन अमरिंदर सिंह जी मेरे विस. क्षेत्र महुआ का एक मजदूर परिवार पाला बंत कालोनी, ओल्ड पोस्ट ऑफीस के पास, जिला- लुधियाना, पंजाब में फंसे हुए हैं। अतः आपसे विनती है कि इनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाए। तेज प्रताप के ट्वीट पर सीएम ऑफिस ने संज्ञान लेते हुए उस परिवार तक खाने पीने की मदद पहुंचाई।












Click it and Unblock the Notifications