कुनबे में खटपट से टेंशन में लालू, तेजस्वी को इमरजेंसी में अस्पताल बुलाया

सूत्रों के हवाले से खबर है कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी, तेज प्रताप और मीसा भारती के बीच उत्तराधिकार को लेकर मतभेद चल रहे हैं।

नई दिल्ली। यूपी में मुलायम सिंह यादव के कुनबे में मचे घमासान के अलावा देश में एक और सियासी परिवार है, जहां इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बात हो रही है बिहार में लालू प्रसाद यादव के कुनबे की, जहां परिवार के तीन सदस्यों के बीच मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी, तेज प्रताप और मीसा भारती के बीच उत्तराधिकार को लेकर मतभेद चल रहे हैं। इन्हीं मतभेदों को सुलझाने के लिए लालू प्रसाद यादव ने आज तेजस्वी यादव को रांची स्थित अस्पताल बुलाया है।

मतभेदों के चलते परेशान हैं लालू

मतभेदों के चलते परेशान हैं लालू

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव इन दिनों चारा घोटाले के मामले में पांच साल की सजा काट रहे हैं। बीते दिसंबर महीने में उन्हें रांची की विशेष सीबीआई अदालत भ्रष्टाचार के मामले में दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी। हालांकि खराब तबीयत के चलते लालू रांची के अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेजस्वी यादव, तेज प्रताप और मीसा भारती में से कोई भी लालू से अस्पताल में मुलाकात करने के लिए नहीं गया है। इसके पीछे तीनों में चल रहे मतभेदों को ही वजह माना जा रहा है। अब लालू ने संदेश भेजकर तत्काल तेजस्वी यादव को अस्पताल में मिलने के लिए बुलाया है।

क्या है मतभेदों की वजह

क्या है मतभेदों की वजह

आपको बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लगातार आरजेडी में अपनी उपेक्षा किए जाने के संकेत देते रहे हैं। कई बार उन्होंने ट्विटर के जरिए इसे सार्वजनिक भी किया है। वहीं, लालू यादव के परिवार और पार्टी से जुड़े लोगों का मानना है कि तेज प्रताप यादव की नाराजगी जायज नहीं है। उनका कहना है कि तेजस्वी यादव ही पार्टी को ठीक ढंग से संभाल सकते हैं और उनके नेतृत्व को खुद लालू यादव की भी सहमति मिली हुई है। ठीक यही स्थिति लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को लेकर भी सुनने में आ रही है।

पार्टी पर दिखा मतभेदों का असर

पार्टी पर दिखा मतभेदों का असर

सूत्रों की मानें तो परिवार के इन तीन मुख्य लोगों के बीच उभर रहे मतभेदों का असर पार्टी पर देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जब तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटे तो उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी ठीक से कोई चर्चा नहीं की। हालांकि वो कुछ बड़े मुद्दों को लेकर ट्विटर पर जरूर सक्रिय हैं लेकिना पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी यादव ने मीडिया से भी कोई बात नहीं की है। बताया जा रहा है कि ऐसे में परिवार के लोगों को एकजुट करने और मतभेद को सुलझाने के लिए लालू यादव ने तेजस्वी यादव को अस्पताल में मिलने के लिए बुलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+