कर्नाटक हिजाब विवाद: लालू यादव बोले- PM मोदी के शासन में देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा
पटना, 09 फरवरी: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर राजनीति में अपने बयानों से सक्रिय नजर आ रहे हैं। मंगलवार को जहां लालू प्रसाद यादव ने यूपी चुनाव को लेकर कहा था कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। वहीं इसके एक दिन बाद उन्होंने फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। पटना में मीडिया से बात करते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि देश में इतनी गरीबी और महंगाई है उस पर प्रधानमंत्री चर्चा नहीं करते हैं। इसके अलावा कर्नाटक में चल रही हिजाब विवाद पर भी लालू यादव ने अपना बयान दिया है।

'हिंदू इनको कोई वोट नहीं देने जा रहा'
पटना में RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा कि देश में इतनी गरीबी और महंगाई है उस पर प्रधानमंत्री चर्चा नहीं करते हैं। अयोध्या, वाराणसी और मथुरा पर ही यह लोग लगे हुए हैं। इनको (भाजपा को) चस्का लग गया है कि ऐसा करने से हिंदू वोट मिलेगा। इनको हिंदू कोई वोट नहीं देने जा रहा।
'यूपी चुनाव में बीजेपी की होगी हार'
वहीं यूपी में होने वाली वोटिंग से पहले लालू यादव ने कहा कि बीजेपी की हताशा से पता चलता है कि वे यूपी चुनाव हार जाएंगे। वे केवल दंगों और मंदिरों के बारे में बात कर रहे हैं। 70 साल पहले हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन अब बीजेपी के रूप में अंग्रेजों की वापसी हुई है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करते हैं।
कर्नाटक हिजाब विवाद पर लालू का बयान
इसके अलावा बीजेपी सरकार पर कर्नाटक हिजाब विवाद पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है। वे महंगाई, गरीबी के बारे में नहीं बल्कि अयोध्या और वाराणसी के बारे में बात कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications