'हमें तानाशाही सरकार को हटाना है, मोदी को हटाना है', 2024 लोकसभा चुनाव पर बोले लालू यादव
पटना, 17 अगस्त: बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार है। ऐसे में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और लालू यादव की पार्टी आरजेडी साथ मिलकर काम कर रही है। मंगलवार को सभी सहयोगी दलों के 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर विवाद बढ़ गया है। विपक्षी दल नए कानून मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। वहीं अब इस मामले पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी अपना बयान दिया है।
Recommended Video

बिहार में कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर जारी वारंट पर RJD प्रमुख लालू यादव ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुशील मोदी झूठे हैं। ऐसा कोई मामला नहीं है। वहीं आने वाले 2024 के चुनावों के बारे में पूछे जाने पर राजद प्रमुख ने कहा कि हमें तानाशाही सरकार को हटाना है। हटाना है, मोदी को हटाना है।
दूसरी तरफ बिहार में नई सरकार में बने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। बीजेपी सांसद सुशील मोदी के बाद अब केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मैं बिहार से हूं और जो हो रहा है उससे मैं शर्मिंदा हूं। जंगलराज शुरू हो गया है। कानून मंत्री खुद फरार है, वो भी अपहरण के मामले में। आपने कैसे आदमी को कानून मंत्री बना दिया जो अनंत सिंह का दाहिना हाथ है। अनंत सिंह एक दुर्दांत अपराधी है और मुख्यमंत्री को ये सब नहीं पता है। ये विश्वास करने वाली बात है? कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications