Video: महीनों बाद रिवाबा जडेजा ने बताया आखिर क्यों छुए थे रवींद्र जडेजा के पैर, कहा- 'वो मेरे और पति के बीच..'
Rivaba Jadeja Ravindra Jadeja: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात के जामनगर नॉर्थ सीट से विधायक और भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिवाबा जडेजा बता रही हैं कि आखिर उन्होंने क्यों चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2023 जीतने पर अपने पति के पैर छुए थे।
रिवाबा का पैर छूकर रवींद्र जडेजा को बधाई देने के बाद से वो चर्चाओं में रहती है। अब रिवाबा ने एक संवाद में बताया है कि आखिर उन्होंने मैच जीतने के बाद पति के पैर क्यों छुए थे।

पति रवींद्र जडेजा के पैर छूने पर रिवाबा जडेजा ने साबरमती संवाद में कहा कि, 'ये मेरे लिए भी बहुत हैरान करने वाला था क्योंकि जो वीडियो आपने देखा, वो मीडिया ने वायरल नहीं किया था, वो वीडियो वहां आए फैंस ने बनाए थे और उन्होंने ही उसे वायरल किया था। मैं उस ऑडियंश को दिल से थैंक्यू कहना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मेरे छोटे से एक जेश्चर को इतने प्यार से दुनिया के सामने दिखाया। वैसा हमने भी कभी नहीं सोचा था।'
रिवाबा जडेजा ने आगे कहा, 'इसके पीछे एक छोटी सी स्टोरी है..., जो बहुट ही लाइटर नोट में, मैं सबके के साथ शेयर करना चाहती हूं। मेरे और मेरे हसबैंड के बीच में एक मीठी नोंक-झोंक होते रहती है। वो मुझे हमेशा बोलते हैं, आपको तो मेरे पैर पड़ने चाहिए, धन्यवाद कहना चाहिए, देखिए मैंने आपको कहां से कहां लाकर खड़ा कर दिया...तो मैं उनको हमेशा ये कहती हूं कि अच्छा आपने कभी ऐसा कोई काम किया कि, मुझे आपके पैर पड़ने चाहिए...। ऐसा कुछ पहले करो तो हम देखते हैं कि ऐसा करवा है या नहीं...?'
रिवाबा जडेजा ने कहा कि, 'जब वो मैच का आखिरी मूवमेंट था, सबने मान लिया था कि चेन्नई सुपर किंग्स हारने वाली है। फिर वो आखिर में मेरे पति के बैट से विनिंग शॉट आना, देखना कमाल था। मैं उस वक्त ब्लैंक थी। मैं रजिस्टर ही नहीं कर पा रही थी कि हम मैच जीत चुके हैं। उसके बाद मैं ग्राउंड में भीड़ खत्म होने जाने के बाद, मैदान में गई, तो मेरे दिमाग में पहला जेश्चर पैर छूने वाला ही आया था। मैंने पहले से कोई प्लान नहीं किया था। उनको (रवींद्र जडेजा) भी नहीं पता था कि मैं ऐसा कुछ करने वाली हूं। वो भी बिल्कुल हैरान हो गए थे...कि मैं ये क्या कर रही हूं।'












Click it and Unblock the Notifications