'सर जडेजा और रिवाबा...ये उम्मीद नहीं थी, आप तो छोटे निकले', क्रिकेटर के पिता का 'दर्द' देख पसीजा लोगों का दिल
Rivaba Jadeja Ravindra Jadeja: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने अपने बेटे और भाजपा विधायक बहू रिवाबा जडेजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविंद्र जडेजा और बहू रिवाबा के साथ अपने रिश्तों पर उन्होंने कहा है कि, 'मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं है।'
दैनिक भास्कर के मुताबिक, अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने कहा, 'मैं आपको सच बताऊं, मेरा रवि ( रविंद्र ) या उसकी पत्नी रिवाबा से किसी तरह का संबंध नहीं है। हम उन्हें कभी नहीं बुलाते और वे भी हमें नहीं बुलाते। हम दोनों एक ही शहर जामनगर में अलग-अलग रहे हैं।'

अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने कहा- 'बहू रिवाबा को सिर्फ पैसे से मतलब'
अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने आगे कहा, ''रवि की शादी के दो-तीन महीने बाद ही हमारे बीच कुछ ठीक नहीं था...हमारे बीच विवाद होने लगा था। पता नहीं उसकी पत्नी (रिवाबा) ने उस पर क्या जादू कर दिया है। बहू रिवाबा को सिर्फ पैसे से मतलब है। मेरा तो बेटा है, दिल जलकर राख हो जाता है। उसकी शादी ही न की होती तो अच्छा होता। अच्छा होता, क्रिकेटर न बनाता तो हम इस हाल में नहीं होते।'
ट्रोल हो रहे हैं रिवाबा और रविंद्र जडेजा
अनिरुद्ध सिंह जडेजा के लगाए गंभीर आरोपों के बाद क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और विधायक रिवाबा जडेजा ट्रोल होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग पिता के दर्द को देख लोगों का दिल पसीज गया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ये लिखा है कि रिवाबा और रविंद्र जडेजा से ऐसी उम्मीदें नहीं थी। उन्हें अपने पिता से माफी मांगनी चाहिए।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''रविंद्र जडेजा जी हम तो आपको बहुत बड़ा आदमी मानते थे, पर आप तो बहुत छोटे निकले।'' एक यूजर ने लिखा, ''सब कुछ मिल सकता है पर मां-बाप नहीं, जडेजा, आप से ये उम्मीद देश नहीं कर सकता है। आपको पिता से माफी मांगनी चाहिए।''
एक यूजर ने लिखा, ''हम तो रविंद्र जडेजा को अच्छे खिलाड़ी के साथ साथ अच्छा इंसान भी समझते थे लेकिन........??? ऐसी कामयाबी किस काम की जो बुढ़ापे में मां बाप का सहारा न बन सके!!''
एक यूजर ने लिखा, ''कुछ टनाटनी रिवाबा जडेजा को संस्कारी बहु के रूप में पेश कर रहे थे लेकिन अब खबर है कि रिवाबा जडेजा के ससुर और रविंद्र जडेजा के पिता ने उनके संस्कारो की पोल खोल दी है।''
'भाजपा में जाने के बाद इंसान मां-बाप से गद्दारी करता है...'
एक यूजर ने लिखा, ''भाजपा में जाने के बाद इंसान अपने मां-बाप बीवी से दगाबाजी और गद्दारी करता है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''रविंद्र जडेजा हर माता-पिता के लिए सबसे बुरा सपना साबित हुए हैं। उनके पिता कहते हैं, "हमें उसे क्रिकेटर नहीं बनाना चाहिए था, मेरा उससे कोई रिश्ता नहीं है! जब से रिवाबा आई है उसे सिर्फ पैसों से मतलब है।"
रिवाबा जडेजा ने 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए जामनगर (उत्तर) सीट से चुनाव लड़ा था। दूसरी ओर जडेजा बहन नयनाबा कांग्रेस पार्टी से जुड़ी थीं।
नयनाबा ने अपने अभियान में बच्चों की मदद लेने के लिए अपनी भाभी की आलोचना करते हुए उन पर तीखी टिप्पणी की थी। हालांकि उन्होंने दावा किया था कि चुनाव से उनके भाई के प्रति उनका प्यार नहीं बदलेगा।
रिवाबा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता। अपने पहले चुनाव में उन्हें 88,835 वोट मिले, जो वोट शेयर का 57.9 प्रतिशत था।












Click it and Unblock the Notifications