रितेश देशमुख पर लगा कर्ज माफी योजना का लाभ लेने का आरोप, अब ऐक्टर ने दिया जवाब
नई दिल्ली। कॉमेडी हो या विलेन का रोल हर किरदार को बड़े पर्दे पर बखूबी निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख को सभी जानते हैं। लेकिन बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनके साथ जो हुआ उसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने रितेश देशमुख पर आरोप लगाया कि वह किसान कर्ज माफी योजना का फायदा उठा रहे हैं। यूजर ने एक पेपर की फोटो भी शेयर किया है।

रितेश देशमुख ने दिया जवाब
अपने ऊपर लगे आरोपों पर अब रितेश देशमुख ने सफाई दी है और उस यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अपना जवाब लिखा है। रितेश और कांग्रेस विधायक अमित वी. देशमुख ने सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने शेयर किए गए पेज की फोटो को भी फर्जी बताया है। मंगलवार को मधु पूर्णिमा किश्वर नाम के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया जिसमें रितेश देशमुख और अमित देशमुख पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया।

यूजर ने लगाया ये आरोप
यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश और अमित देशमुख ने किसान कर्जमाफी का फायदा उठाया है। उनपर आरोप लगाया गया कि कथित तौर पर दोनों भाइयों ने सरकार से 4.25 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की अपील की है। इस मामले पर अब रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि, जिस पेपर का जिक्र किया गया है वह फर्जी है और गलत इरादे से फैलाया जा रहा है।
Dear @madhukishwar Ji, The said paper in circulation is with malafide motive. Neither me nor my brother @AmitV_Deshmukh have availed any loan as mentioned in the paper posted by you. Hence, there is no question of any loan waiver whatsoever. Please don’t be misled. Thank you. https://t.co/yCfxNt2ZRm
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) December 3, 2019
पुलिस में करेंगे शिकायत
एक्टर ने कहा कि, मेरे भाई और मैंने कोई कर्ज नहीं लिया है, जैसा कि इस पेपर में बताया गया है। जब कर्ज लिया ही नहीं तो उसे माफ कराने का सवाल ही नहीं उठता, कृपया गुमराह ना करें। रितेश के भाई और कांग्रेस विधायक ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमित देशमुख ने बताया कि, चुनाव के पहले कई समूहों ने उन्हें इसी प्रकार बदनाम करने की साजिश कर चुके हैं। बीते विधानसभा चुनाव के बाद ऐसा ही एक संदेश फिर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। हम अब इसके पीछे मौजूद लोगों को पकड़वाने के लिए पुलिस में शिकायत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications