PM मोदी के इजरायल दौरे पर ऋषि कपूर का म्यूजिकल ट्वीट
नई दिल्ली। बॉलिवुड अभिनेता ऋषि कपूर जितना अपने अभियन के लिए जाने जाते है उतना ही अब वो अपने ट्विट्स के लिए मशहूर हो गए हैं। ऋषि कपूर हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। उनके ट्विट से कई बार विवाद भी खड़े हो चुके हैं, लेकिन उनकी बेबाकी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

इस बार ऋषि कपूर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कमेंट किया है। उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए एक ट्विट किया। इस बार उनका अंदाजा शायराना है। पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर ट्विट करते हुए उन्होंने अपनी फिल्म सागर का गाना शेयर किया। ऋषि कपूर ने समुद्र के किनारे खड़े इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी की तस्वीर को शेयर कर म्यूजिकल अंदाज में ट्विट किया और लिखा ला ला लाला ला लालाला... सागर किनारे दिल ये पुकारे,तू जो नहीं तो मेरा कोई भी नहीं है हो हो हो... ।
उन्होंने इस दोस्ती के लिए बधाई दी। वहीं उन्होंने एक और फोटो शेयर कर अपनी हिट फिल्म बॉबी का गाना शेयर किया। इस तस्वीर में दोनों देशों के प्रधानमंत्री कार में बैठकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ अपनी फिल्म बॉबी फिल्म के फेमस गाना-हम तुम एक कमरे में बंद हों और चाबी खो जाए लिखा। ऋषि कपूर के इस संगीतमय ट्विट्स को लोग खब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications