WWC IndVsENG पर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट, लोगों ने कहा- मांगें माफी
नई दिल्ली। रविवार को एक ओर जहां टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रही थी वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ट्विटर पर मैच से जुड़े एक ट्वीट के चलते लोगों की आलोचना सुन रहे थे।
दरअसल, ऋषि कपूर ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की टी-शर्ट निकालने की फोटो ट्वीट की थी। उस पर कपूर ने लिखा था कि ' मैं सौरव गांगुली के इस कृत्य फिर से लॉर्ड की बॉल्कनी से देखने का इंतजार कर रहा हूं जो उन्होंने साल 2002 में नटवेस्ट सीरीज के दौरान किया था।' उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने नाराजगी जताई और उन्हें जवाब दिया।

Recommended Video

भावेष कुमार पांडे ने ऋषि कुमार रिप्लाई दिया है- 'आपने कहा कि सौरभ का कृत्य, वो उस वक्त कैप्टन थे। कृप्या मेरी बात को अन्यथा मत लीजिएगा लेकिन कुछ भी ट्वीट करने से पहले दो बार सोचा करिए। '
प्रिया यादव ने लिखा कि क्या 'आपने यह चेक किया कि सौरव गांगुली लॉर्ड्स में हैं या नहीं? कृप्या अपने सेक्सिज्म को बेवकूफी से छिपाने की कोशिश मत किया करें।' देव कटारिया ने लिखा है कि 'आप बहुत ही गलत दिमाग वाले शख्स हैं। आज कल ऋषि कपूर को हो क्या गया है?'
मांगे माफी
विरेन ने लिखा है कि- ऋषि कपूर जी आप बहुत ही सफिस्टकेटिड हैं। आप अपना ट्वीट एक बार और पढ़िए और फिर आपको एहसास होगा कि आपने क्या गलत लिखा है?
उर्मिला रॉय ने लिखा है कि आपको बहाना बनाने के बजाए माफी मांगनी चाहिए।
अपने ट्वीट पर आलोचना झेलने के बाद ऋषि कपूर ने लिखा कि- मैंने क्या गलत कहा है? मैंने किसी भी महिला खिलाड़ी को नहीं कहा था! मैंने केवल कहा था कि सौरव गांगुली अपने शो को दोहराएं। आपका दिमाग गलत है।












Click it and Unblock the Notifications