आग में जलकर खाक हुए ऐश्वर्या राय के कपड़े, सेट भी जलकर खाक
स्टूडियो में अभिनेता राजकपूर से लेकर ऐश्वर्या राय की ऐसी चीजें रखी थी जिसके जलने के बाद ऋषि कपूर भावुक हो उठे।
नई दिल्ली। शनिवार को मुंबई के मशहूर आरके स्टूडियो में लगी भीषण आग में सबकुछ जलकर खाक हो गया। स्टूडियो में लगी इस आग को बुझाने में घंटों का वक्त लगा। इस आग में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन स्टूडियो से जुड़ी कई यादगार चीजें जलकर खाक हो गई। स्टूडियो में अभिनेता राजकपूर से लेकर ऐश्वर्या राय की ऐसी चीजें रखी थी जिसके जलने के बाद ऋषि कपूर भावुक हो उठे।

आरके स्टूडियो में लगी आग में जल गई यादें
साल 1948 में राज कपूर द्वारा बनाए आरके स्टूडियो में लगी आग में कुछ ही घंटों में सबकुछ जलकर खाक हो गया। ऋषि कपूर ने खुद ट्विटर पर ट्वीट कर आग से हुए नुकसान के बारे में बताया। ऋषि कपूर ने बताया इस आग में उनके परिवार की विरासत से जुड़ी कई चीज़ें जलकर खाक हो गई हैं। जरूरी दस्तावेज से लेकर पुरानी यादें आग में जल गई।

जल गई ऐश्वर्या राय की कॉस्ट्यूम
उन्होंने बनाया कि स्टूडियो में नरगिस से लेकर ऐश्वर्या राय तक के कॉस्ट्यूम रखे हुए थे, जो स्वाहा हो गई। इस आग में राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में इस्तेमाल किया गया मास्क भी जल गया।

सेट भी जल गए
उन्होंने बताया कि स्टूडियो में लगी आग की वजह से टीवी रिएलिटी शो 'सुपर डांस 2' का सेट भी जलकर खाक हो गया। ऋषि कपूर ने लिखा कि इस आग से उन्होंने पिता की विरासत का बहुत बड़ा हिस्सा खो दिया है।












Click it and Unblock the Notifications