ऋषि कपूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, रणबीर और आलिया भी पहुंचे

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ऋषि कपूर को इंफेक्शन होने के चलते हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्हें इंफेक्शन हुआ है जिसका वह इलाज करा रहे हैं। बता दें कि अस्पताल में ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मौजूद रहीं।

Rishi Kapoor sudden health deteriorates hospitalized Ranbir and Alia also arrive

गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले साल अमेरिका से अपना इलाज करा के लौटे हैं। ऋषि कपूर ने रविवार को बताया कि परेशानी की बात नहीं है उन्हें इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने बताया कि हो सकता है प्रदूषण से ऐसा हो सकता है। बता दें कि ऋषि कपूर की हालत में अब सुधार है और वह ठीक हो रहे हैं। गौरतलब है कि अरमान जैन की मेहंदी सेरेमनी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफॉर्म करने वाले थे लेकिन अचानक ऋषि कपूर की तबीयत खराब हुई और दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: क्या अनिल कपूर और दाऊद इब्राहिम के बीच थी दोस्ती?, भड़कीं सोनम कपूर ने दिया ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+