राम रहीम पर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट, लिखा राधे मां, नित्यानंद भी हैं क्रिमिनल, इन्हें भी दो सजा
नई दिल्ली। एक बार फिर से बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता ऋषि कपूर अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने रेप केस में दोषी करार दिए गए गुरमीत राम रहीम, आशाराम बापू, नित्यानंद, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां पर ट्वीट के जरिए करारा वार किया है।
उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। ऋषि ने ट्विटर पर लिखा है कि सभी डेरा संपत्तियों को कुर्क कर लें और उन्हें हिंसा में हुई राष्ट्रीय क्षति की भरपाई के लिए बेच दें। गुरमीत के अनुनायियों को शर्म आनी चाहिए। धोखेबाज, धूर्त लोगों में अंधा विश्वास। सरकार को इन ढोंगियों को सजा देनी चाहिए। सुखविंदर कौर (राधे मां), गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद। सभी अपराधी हैं।
राम रहीम को 28 अगस्त को कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी
गौरतलब है कि रेप केस में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम रोहतक जेल में हैं, उनके अनुयायी और भक्तगणों ने इस वक्त उत्पात मचाया हुआ है, लोगों की ओर से भड़की हिंसा में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। राम रहीम को 28 अगस्त को कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी लेकिन उनके ऊपर एक अन्य केस में भी पत्रकार की हत्या का आरोप है, जिस पर भी फैसला इस हफ्ते आ सकता है।













Click it and Unblock the Notifications