न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी के इलाज को लेकर ऋषि कपूर ने कही बड़ी बात

मुंबई। एक्टर ऋषि कपूर को लेकर पिछले कई दिनों से बीमार होने की खबरें आ रही थीं। वहीं उनकी पत्नी नीतू कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर परिवार की जो फोटो शेयर की थी उसमें ऋषि कपूर को साफ तौर पर बीमार हालत में देखा जा सकता है। ऐसे में वे इन दिनों न्यूयार्क में किस बीमारी का इलाज करा रहे हैं ये तो नहीं मालूम लेकिन उन्होंने अपनी हालत पर पहली बार कुछ कहा है।

अपनी सेहत को लेकर क्या बोले ऋषि कपूर?

अपनी सेहत को लेकर क्या बोले ऋषि कपूर?

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के जरिए अपने स्वास्थ का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि- मेरा इलाज जारी है और उम्मीद है कि भगवान की इच्छा से मैं जल्द ठीक होकर वापस लौटूंगा। ये प्रक्रिया बेहद थकाऊ है और इसके लिए सब्र का होना बहुत जरूरी है। दुर्भाग्य से मेरे भीतर सब्र की बहुत कमी है। बता दें कि ऋषि सितंबर से अपना इलाज न्यूयार्क में करा रहे हैं। आखिरी बार उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म राजमा चावल में देखा गया।

तस्वीर देखकर घबरा गए थे फैंस

तस्वीर देखकर घबरा गए थे फैंस

हाल ही में ऋषि कपूर के इलाज के बीच उनकी पत्नी नीतू कपूर में परिवार के साथ उनकी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ऋषि कपूर काफी बीमार दिख रहे थे। ऐसे में उनके फैंस उन्हें देखकर घबरा गए थे और काफी चिंता करने लगे थे। ऋषि कपूर 66 साल के हैं और बॉलीवुड में उन्हें कई बड़ी फिल्मों में बतौर एक्टर योगदान दिया है।

इलाज के लिए जाने से पहले फैंस से कहा था- घबराना नहीं

ऋषि कपूर ने बीते साल सितंबर में इलाज के लिए न्यूयार्क निकलने से पहले ट्विटर के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- सभी को नमस्कार! मैं कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी ले रही हूं और कुछ इलाज के लिए अमेरिका जा रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे शुभचिंतक बेवजह परेशान न हों। फिल्मों में 45 साल बिताए हैं। आपके प्यार और शुभकामनाओं से जल्द वापस लौटूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+