VIDEO: दुबई में 'बिजली' गिराती हवाहवाई श्रीदेवी का आखिरी डांस
Recommended Video

मुंबई। भला 54 की उम्र में यूं छोड़कर कोई जाता है क्या? मशहूर अदाकारा और लाखो दिलों की धड़कन श्रीदेवी अब दुनिया छोड़कर चली गईं हैं। दुबई में शनिवार देर रात की इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री समेत श्रीदेवी के चाहने वालों को स्तब्ध कर दिया हैं। चार की साल की उम्र में कैमरे का सामना करने वाली श्रीदेवी 54 की उम्र में भी सभी जनरेशन की फेवरेट थीं। अपने डांसिंग और डायलॉग के जरिए श्रीदेवी ने लाखों दिवाने बनाए थें।

बोनी कपूर भी श्रीदेवी के साथ कर रहे हैं डांस
कपूर परिवार एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए दुबई में था, उस वक्त श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी उनके साथ थी। दुबई में 'काला चाश्मा' सॉन्ग पर श्रीदेवी आखिरी बार डांस करती हुई दिखी। उनके साथ पति बोनी कपूर भी दिखाई दे रहे हैं, जो अपनी पत्नी श्रीदेवी के साथ डांस कर रहे हैं।

कल शव आएगा मुंबई
श्रीदेवी डांस करती हुई अपने पति बोनी कपूर से बार-बार गले लग रही हैं। इस वीडियो देखकर विश्वास ही नहीं होता कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही। बता दें कि दुबई से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा और उसके बाद एक महान कलाकार पंचतत्व में विलीन हो जाएगी।
शोक में बॉलीवुड इंडस्ट्री
इस सदमे को कोई बर्दाश्त तो कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है। जहां एक तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री गहरे शोक में डूबी हैं, तो वहीं भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications