जानिए लालू प्रसाद यादव के आम खाने पर रिम्स के डॉक्टरों को क्यों लगाना पड़ा बैन
रांची: लालू प्रसाद यादव के आम खाने पर शनिवार को रिम्स के डॉक्टरों ने बैन लगा दिया। लालू का शुगर लेवल आम खाने की वजह से लगातार बढ़ रहा था। डॉक्टरों ने इस वजह से उनके आम खाने पर रोक लगा दी। दरअसल डॉक्टरों ने उनसे एक दिन में एक आम खाने को कहा था। लेकिन वो इससे ज्यादा आम खा रहे थे। इसी वजह से डॉक्टरों ने उनके आहार से आम को हटा दिया।
लालू के आम खाने पर रोक
शनिवार को मीडिया से बात करते हुए रिम्स के डॉक्टर डीके झा ने कहा कि इस हफ्ते हमने लालू जी का परीक्षण किया, उनका लीवर और किडनी ठीक काम कर रहा है। जब हमने उन्हें आम का सेवन करने की अनुमति दी तो उसका शुगर लेवल और इंसुलिन बढ़ गया। उन्हें 1 आम खाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इससे ज्यादा आम खाए। बुधवार को हमने उसके आम का सेवन बंद कर दिया।

नाववेज पर पहले से बैन
गौरतलब है कि डॉक्टरों ने लालू यादव के नॉनवेज खाने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया थआ। डॉक्टरों का कहना था है कि इस तरह के खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और इन दिनों फिर से उनका शुगर लेवल बढ़ रहा है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट ने बताया गया था कि बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव लगातार बिजली कटौती की वजह से गर्मी का सामना कर रहे थे। इस वजह से वो एयर कंडीशनर का उपयोग करने में असमर्थ थे।

लालू चारा घोटाले में दोषी
गौरतलब है कि लालू यादव चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं। इस वजह से लोससभा चुनाव 2019 में प्रचार भी नहीं कर पाए थे। बीजेपी ने 2019 में जेडीयू के साथ मिलकर बिहार में लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। बिहार में एनडीए गठबंधन को 40 में 39 सीट मिली थी। आरजेडी का इस चुनाव में खाता तक नहीं खुला,जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications