पाक ने कश्मीर के सुंदरबनी में किया सीजफायर उल्लंघन, 1 जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक जवान शहीद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीजफायर उल्लंघन में रायफलमैन जयद्रथ सिंह शहीद हुए हैं। वहीं एक अन्य जवान के घायल होने की खबर है।

बता दें कि शुक्रवार रात पाक सेना की ओर से नागौम, रजौरी और केरन सेक्टर में लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाक ने फिर से नौगाम सेक्टर में बिना किसी कारण के गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Recommended Video

अधिकारी के अनुसार पाक की ओर से कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भी सीजफायर उल्लंघन किया गया। सुंदरबनी में शाम 6 बजे गोलीबारी शुरू हुई।
तोड़ दिया था दम
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से सोमवार को राजौरी के मंजकोट में लगातार फायरिंग के दौरान सेना में नायक मुद्दस्सर अहमद शहीद हो गए थे। नायक मुद्दस्सर अहमद दक्षिण कश्मीर के त्राल के रहने वाले थे। वह त्राल के गांव दूछू गांव के निवासी थे। 37 वर्ष के नायक अहमद ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications