ऋचा चड्ढा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-ऐसे एक्टर की जानती हूं जिसने इरफान के निधन से पहले भेज दी थी प्रेस रिलीज

मुंबई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऋचा चड्ढा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती है। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस में ऋचा चड्ढा ने कई फिल्म एक्टरो और निर्देशकों को निशाने पर लिया है। हाल ही लिखे अपने ब्लॉग में ऋचा ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए लिखा कि, मैं एक ऐसे एक्टर को जानती हूं, जिन्होंने इरफान खान के निधन से पहले प्रेस रिलीज भेज दी थी।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput के निधन के बाद Actress Richa Chadha ने खोली कई मेकर्स की पोल | वनइंडिया हिंदी
    'इरफान के निधन से पहले भेज दी प्रेस रिलीज'

    'इरफान के निधन से पहले भेज दी प्रेस रिलीज'

    गुरुवार को लिखे लंबे चौड़े ब्लाग में ऋचा चड्ढा ने बताया कि, वह एक ऐसे एक्टर को जानती हैं जिन्होंने इरफान खान के निधन से पहले अपनी प्रेस रिलीज भेज दी थी। ऋचा ने बताया कि, एक पत्रकार ने इरफान के स्टाफ को फोन कर यह शिकायत की थी कि, उन्हें अभिनेता के निधन की खबर सबसे पहले नहीं बताई। क्योंकि उन्हें 'ब्रेकिंग न्यूज' नहीं मिली। ऋचा ने बताया कि, एक पत्रकार उनके पार्टनर अली फैजल के घर पहुंच गया और उनकी मां की मौत के बारे में जानकारी मांगी, साथ ही उसने उनकी मां की बॉडी और एंबुलेंस की फोटो लेने का भी आग्रह किया।

    'कई डायरेक्टर ऐसे, जो साथ सोने को तैयार न होने पर फिल्म में एक्ट्रेस बदल देते हैं'

    'कई डायरेक्टर ऐसे, जो साथ सोने को तैयार न होने पर फिल्म में एक्ट्रेस बदल देते हैं'

    ऋचा ने लिखा है, कहा जा रहा है कि इंडस्ट्री 'इनसाइडर्स' और 'आउटसाइडर्स' में बंटी है? मेरे नजरिये में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और पूरा इको सिस्टम सिर्फ दयालु और क्रूर लोगों में बंटा है। ऋचा लिखती हैं, कई डायरेक्टर्स को एक महीने पहले शोकभरे मेसेज शेयर करते देखा। इनमें से कई ने अपने साथ के लोगों की फिल्में रिलीज से पहले बर्बाद कीं, आखिर वक्त पर उन ऐक्ट्रेसस को रिप्लेस किया, जिन्होंने उनके साथ सोने से मना कर दिया और कई ने बार-बार भविष्यवाणी की 'इसका कुछ नहीं होगा'।

    ऋचा चड्ढा बताया सुशांत से जुड़ा इमोशनल किस्सा

    ऋचा चड्ढा बताया सुशांत से जुड़ा इमोशनल किस्सा

    ऋचा ने ब्लॉग में सुशांत और उनका कनेक्शन भी बताया। उन्होंने लिखा है- सुशांत और मैंने एक थिएटर ग्रुप में साथ वर्कशॉप शुरू की थी। मैं अंधेरी वेस्ट में दिल्ली की एक दोस्त के साथ 700 वर्गफीट का अपार्टमेंट शेयर करती थी। सुशांत अपनी बाइक से मुझे पिक करते थे और हम साथ रिहर्सल के लिए जाया करते थे। इसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। ऐसा नहीं था कि मैं गरीब थी। लेकिन मैं यह भी नहीं कह सकती कि एक स्किन ब्रांड के ऑडिशन के लिए निकलते समय पैसा मायने नहीं रखता। मुझे डर लगता था कि ऑटो-रिक्शा से जाने पर कहीं पहुंचने से पहले ही मेरा मेकअप मेल्ट ना हो जाए। यह स्टार किड्स के साथ कभी नहीं हुआ। और अगर ऐसा होता भी है तो ऑटो-रिक्शा से जाने के लिए उनकी सराहना की जाएगी।

    'नेपोटिज्म के बारे में सुन कर हंसी आती है'

    'नेपोटिज्म के बारे में सुन कर हंसी आती है'

    ऋचा ने कहा कि, 'सोशल मीडिया पर अभिनेता के दोस्तों और गर्लफ्रेंड को लेकर भद्दे कमेंट्स किए जा रहे हैं। ये कौन से प्रशंसक हैं। मैंने ऑनलाइन कुछ प्रोफाइल चेक किया। ये वही लोग हैं जिन्होंने उस वक्त सुशांत को गालियां दीं, जब उसने पद्मावत पर स्टैंड लिया था। अब वो उसके प्रियजनों को अभिनेता के नहीं रहने पर गालियां दे रहे हैं।' नेपोटिज्म पर ऋचा लिखती हैं, 'हमसे उम्मीद क्यों की जाती है? अगर किसी के पिता एक स्टार हैं तो वो वहां पैदा हो रहे हैं जैसे हम अपने घर में। क्या आपको अपने माता पिता पर शर्म आती है? यह एक घृणित और बकवास तर्क है। मैंने यहां खुद की पहचान बनाई है। क्या आप मेरे बच्चों को जो भी मेरे पास है, मेरे संघर्ष के लिए शर्मिदा होने के लिए कहेंगे?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+