सुशांत की बहनों के खिलाफ रिया की FIR के लिए सीबीआई ने कहा शिकायत में ज्यादातर अटकलें हैं

Rhea's FIR against Sushant's sisters CBI said most FIR is vitiated & bad in law

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीई ने बुधवार को एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत की बहनों के खिलाफ एफआईआई पर अपना बयान जारी किया है। रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर पर सीबीआई ने कहा ये एफआईआर विकृत और कानूनन सही नहीं है (FIR is vitiated & bad in law)। सीबीआई ने यह भी कहा, "रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर शिकायत में ज्यादातर अटकलें हैं और ऐसी अटकलों को प्राथमिकी का आधार नहीं बनाया जा सकता है।"

sus

बता दें रिया ने अपनी गिरफ्तारी से पहले दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार और सुशांत की दोनों बहनों प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इन तीनों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाकर सुशांत के लिए दवा देने का आरोप लगाया था। ड्रग्‍स मामले में जब रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद थीं तब बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू सिंह बॉम्बे हाईकोर्ट में ये याचिका दाखिल थी।

rhea

बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में सीबीआई एक्‍टर के खुद‍कुशी करने के कारणों की जांच कर रही हैं वहीं मंगलवार को सुशांत की प्रेमिका और एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने बॉम्‍बे हाई कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल की थी। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अनुरोध किया कि वह सुशांत सिंह राजपूत की बहनों - प्रियंका और मीतू सिंह द्वारा दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दे जो उन्‍होंने उनके दिवंगत भाई के लिए कथित फर्जी मेडिकल पर्चे को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर को रद्द करने के लिए दाखिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+