न मेहंदी, न बारात, कुछ ऐसे हुई अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी, सोनम कपूर दिखीं बला की खूबसूरत
न मेहंदी, न बारात, कुछ ऐसे हुई अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी, सोनम कपूर दिखीं बला की खूबसूरत
मुंबई, 15 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर की शादी हो गई है। एक्ट्रेस सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी कर चुकी हैं। रिया कपूर ने अपनी शादी सोनम कपूर जैसी धूमधाम से नहीं बल्कि सादगी के साथ की है। शादी में ना ही मेहंदी हुई, ना ही बारात आई और ना ही संगीत हुआ। रिया और करण दोनों ने बिना ''बैंड बाजा बारात'' के एक सिम्पल शादी की थीम चुनी थी। रिया कपूर और करण बूलानी पिछले 11 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शनिवार (14 अगस्त) को दोनों ने अपने लंबे रिश्ते को नया नाम दे दिया है।

रिया कपूर और करण बूलानी के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो रिया ने लाल रंग का आउटफिट पहना था। वहीं करण गोल्डन कलर के ड्रेस में नजर आए थे। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन दोनों वेन्यू के बाहर भी नजर आए थे।
छोटी बेटी की शादी में अनिल कपूर ब्लू रंग की शेरवानी और सफेद रंग की धोती में दिखे। अनिल कपूर ने ब्लू रंग कढ़ाईदार कुर्ता पहना था। अनिल कपूर ने सभी पैपराजी को मिठाई के डिब्बे भी बांटे थे।
बहन की शादी के लिए सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा पिछले महीने ही लंदन से मुंबई लौटे हैं।
सोनम कपूर हल्के नीले रंग की ड्रेस पहनी थी और उसके साथ में हैवी मांगटीका और नेकलेस पहना था। सोनम कपूर बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं आनंद भी काफी हैंडसम लग रहे थे।
रिया कपूर और करण बुलानी ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे हैं। रिया की दोस्त करिश्मा करमचंदानी ने वेडिंग वेन्यू के अंदर की तस्वीरें शेयर की हैं। करिश्मा ने सोनम और अंशुला कपूर के साथ अपनी सेल्फी शेयर की है। हालांकि करिश्मा करमचंदानी ने रिया और करण की कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications