रिया चक्रवर्ती नए साल में फिल्मों में करेंगी वापसी, डायरेक्टर दोस्त ने बताया 2021 का प्लान

मुंबई। Rhea Chakraborty Bollywood comeback. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में सामने आए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)नए साल की नई शुरूआत करने के लिए तैयार हैं। रिया 2021 में अपने कमबैक की तैयारी कर रही हैं। इस बात की जानकारी रिया के दोस्त और फिल्ममेकर रूमी जाफरी (Rumi Jaffery) ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दी। उन्होंने कहा कि, रिया के लिए ये साल एक ट्रॉमा से भी ज्यादा है। अगले साल की शुरुआत में वह जरूर वापसी करेंगी।

'मैं हाल ही में उनसे मिला, वे गुमसुम थीं'

'मैं हाल ही में उनसे मिला, वे गुमसुम थीं'

एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू रिया चक्रवर्ती के करीबी दोस्त और राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी ने बताया कि, रिया अगले साल काम पर लौट आएंगी। मैं हाल ही में उनसे मिला। वे गुमसुम थीं। ज्यादा बात नहीं की। वे जिस दौर से गुजरी हैं, उसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। स्थिति ठीक होने दीजिए। मुझे लगता है कि रिया के पास कहने के लिए बहुत कुछ है। यह साल रिया के लिए डरावना रहा है। जाहिर तौर पर सबके लिए यह साल खराब साबित हुआ है।

'रिया के लिए यह अलग तरह का ट्रॉमा था'

'रिया के लिए यह अलग तरह का ट्रॉमा था'

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि, उनके लिए यह अलग तरह का ट्रॉमा था। क्या आप किसी अच्छी-खासी मिडिल क्लास फैमिली की लड़की को 1 महीना जेल में बिताते हुए सोच सकते हैं? यह पूरी तरह से उसका मोरल तोड़ने वाला था। लेकिन वह अगले साल की शुरुआत में ही काम पर वापस लौट आएंगी। मेरी हाल ही में रिया चक्रवर्ती से मुलाकात हुई है।रूमी ने बताया कि, उनसे कहा है कि इंडस्ट्री उनका खुले दिल से स्वागत करेगी।

नहीं बना रहा हूं रिया-सुशांत की लाइफ पर फिल्म: रूमी

नहीं बना रहा हूं रिया-सुशांत की लाइफ पर फिल्म: रूमी

रिया-सुशांत की लाइफ पर फिल्म बनाने की खबर पर रूमी जाफरी ने कहा कि, इस पर मैं इतना ही कहना चाहूंगा की जितने मुंह उतनी बातें, ये सब सिर्फ एक अफवाह है। मैं रिया की जिंदगी पर कोई फिल्म नहीं बनाने जा रहा हूं। मुझे तो ऐसा लगता है की बहुत दिनों से सुशांत और रिया की बातें नहीं हो रही थी। इसलिए इस अफवाह को हवा दी जा रही है। मैं अपनी तरफ से ये साफ करना चाहूंगा की मैं ऐसी कोई फिल्म रिया के साथ बनाने की योजना नहीं है।

'अब जब सुशांत ही हमारे बीच नहीं तो फिल्म का कोई मतलब नहीं'

'अब जब सुशांत ही हमारे बीच नहीं तो फिल्म का कोई मतलब नहीं'

जाफरी ने कहा कि, मैं पहले भी कह चुका हूं की रिया और सुशांत के साथ मैंने जो फिल्म बनाने की सोची थी वो सिर्फ मैंने सुशांत को दिमाग में रख कर फाइनल की थी और अब जब सुशांत ही हमारे बीच नहीं रहे, तो फिल्म बनाने का कोई मतलब नहीं बनता। इसलिए वो फिल्म भी अब ठंडे बास्ते में चली गई है। बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में इस मामले में रिया चक्रवर्ती को सात अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+