रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे HC कल करेगा सुनवाई
रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे HC कल करेगा सुनवाई
मुंबई। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन अब ये सुनवाई गुरुवार 24 सितंबर को होगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग जांच में उन्हें गिरफ्तार करने के बाद चक्रवर्ती भाई-बहन वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।




Recommended Video
मालूम हो कि मंगलवार को विशेष एनडीपीएस अदालत ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिनेत्री अब 6 अक्टूबर तक जेल में रहेंगी । रिया की जमानत याचिका विशेष अदालत ने ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि रिया उन लोगों को 'सतर्क' कर सकती है, जिनका नाम उसने एनसीबी के समक्ष दिये बयान में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications