सामने आईं रिया चक्रवर्ती, पहली बार सुशांत की मानसिक हालत को लेकर साझा की अहम जानकारी
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक के बाद एक कई आरोप लग रहे हैं। इन तमाम आरोपों पर आखिरकार रिया चक्रवर्ती ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपने उपर लगे सभी आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत की मौत को लेकर अपने उपर लगे आरोपों का जवाब दिया। दरअसल सुशांत की मानसिक स्थिति को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किस वजह से उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। लेकिन सुशांत की मानसिक स्थिति को लेकर रिया ने कई अहम जानकारी साझा की है।
Recommended Video

यूरोप ट्रिप के बारे में दी जानकारी
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत यूरोप की ट्रिप पर गए थे, आरोप है कि रिया ने सुशांत के पैसों का इस्तेमाल किया और उनका गलत फायदा उठाया। इस पूरी ट्रिप के बारे में जानकारी साझा करते हुए रिया ने कहा कि इसी ट्रिप पर उन्हें सुशांत की मानसिक स्थिति की जानकारी हुई कि उनके साथ सबकुछ ठीक नहीं है। रिया ने बताया कि इस ट्रिप के दौरान सुशांत ने पहली बार उन्हें बताया था कि 2013 में उन्होंने मनोवैज्ञानिक की सलाह ली थी और उस वक्त डॉक्टर ने उन्हें दवाएं प्रेसक्राइब की थी, जिसे वह हमेशा लेते थे।

तीन दिन तक कमरे में बंद थे सुशांत
रिया ने बताया कि यूरोप की ट्रिप पर जाने से पहले सुशांत ने मुझे बताया कि उन्हें फ्लाइट से डर लगता है, वह हर विमान की उड़ान से पहले दवा लेता है। जब हम यूरोप की फ्लाइट में बैठे थे तो सुशांत ने दवा खा ली थी। हम जब पेरिस पहुंचे थे तो सुशांत यहां 3 दिन कमरे से बाहर नहीं निकला। उस वक्त मुझे काफी अजीब लगा क्योंकि सुशांत ने कहा था कि वह भारत में आजादी से घूम नहीं सकता क्योंकि लोग उसे पहचानते हैं, लिहाजा मैं उसके असल स्वभाव को नहीं जान सकती। लेकिन पेरिस पहुंचने के बाद उनकी बर्ताव काफी अलग था और वह तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकले।

कमरे से बाहर नहीं निकलना चाहते थे सुशांत
पेरिस के बाद जब हम स्विट्जरलैंड पहुंचे तो वहां सुशांत काफी ठीक थे, खुश थे। इसके बाद जब हम इटली गए तो वहां हम एक गौथिक होटल में रुके थे। हमे पहले यह नहीं पता था कि यह एक गौथिक होटल है। हमारे कमरे में डोम टाइप का एक स्ट्रक्चर था, कमरे में अजीब सी अतरंगी तस्वीरें थी, उस रात वह सो नहीं सका, मैंने कहा कि कोई बुरा सपना होगा। मैंने उनसे कहा कि यहां से चेकआउट करते हैं, लेकिन वह नहीं मानें। उसके बाद से वह कमरे से बाहर नहीं निकलना चाहते थे।

2013 से ले रहे थे दवा
इसके बाद से ही मुझे शक होने लगा, मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ, आप बीमार हैं, उस वक्त उन्होंने बताया कि 2013 में वह एक मनोवैज्ञानिक से मिले थे। उस वक्त मुझे उनकी बीमारी के बारे में पता चला कि वह ठीक नहीं थे, उन्हें डिप्रेशन था। 2013 में सुशांत को डिप्रेशन का अटैक हुआ था, उन्होंने ही मोडाफिलीन नाम की दवा प्रेसक्राइब की थी, उस वक्त उन्होंने मुझे बताया कि मैं 2013 में मैं मनोवैज्ञानिक से मिला था। वह ठीक नहीं थे, इसी वजह से हम इस ट्रिप को जल्दी वापस आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications