सुशांत की बरसी पर रिया ने लिखी दिल को चीर देने वाली इमोशनल पोस्ट,कहा- तुम आओगे और मुझे...
नई दिल्ली, जून 14: बॉलीवुड को सुशांत सिंह राजपूत को खोए एक साल हो गया है। 34 वर्षीय अभिनेता पिछले साल 14 जून को उनके मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाया गए थे। सुशांत की याद में तमाम फैन्स के साथ ही कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट करे। एक ओर जहां अंकिता लोखंडे ने कई वीडियोज शेयर किए तो वहीं अब रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत के लिए एक सोशल मीडिया दिल को चीर देने वाली इमोशनल पोस्ट साझा की है।

रिया ने इमोशनल नोट में लिखा -तुम मुझे चांद से देख रहे हो ना
रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें रिया और सुशांत एकसाथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ रिया ने लिखा कि, 'ऐसा कोई पल नहीं है, जहां मुझे यह यकीन हो जाए कि तुम अब यहां नहीं हो। वो कहते हैं कि समय सब कुछ ठीक कर देता है, लेकिन मेरे लिए तो तुम ही समय और मेरे सब कुछ थे। मैं जानती हूं कि अब तुम मेरे गार्जियन एंजेल हो और मुझे चांद से अपने टेलीस्कोप से देख रहे हो और प्रोटेक्ट कर रहे हो।
Recommended Video

तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं....: रिया
रिया चक्रवर्ती ने लिखा मैं हर दिन तुम्हारा इंतजार करती हूं कि तुम आओगे और मुझे ले जाओगे, मैं हर जगह तुम्हें ढूंढ़ती हूं- मुझे पता है कि तुम यहां मेरे साथ हो। यह मुझे हर दिन तोड़ता है, फिर मैं सोचती हूं कि तुम यही कह रहे हो- 'ये आपके पास है बेबू।' और मैं अगले दिन फिर जारी रखती। मेरी भावनाओं का बांध हर दिन टूट जाता है, जब मैं सोचती हूं कि तुम मेरे पास नहीं हो, तो मेरे शरीर में भावनाओं की बाढ़ सी आ जाती है। यह लिखने में ही मेरा दिल दुखता है, मेरा दिल अब कुछ भी महसूस होने पर दर्द देता है...।

बताया बेबू के बिना कैसी हो गई लाइफ
रिया आगे लिखती हैं कि, तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं है और जिंदगी के मायने तुम अपने साथ ले गए। यह खाली जगह कभी नहीं भरी जा सकती। तुम्हारे बिना मैं अभी भी खड़ी हुई हूं। मेरे प्यारे सनशाइन बॉय, मैं तुम्हें रोजाना 'मालपुआ' देने का और दुनिया की सारी क्वॉन्टम फिजिक्स की किताबें पढ़ने का वादा करती हूं। प्लीज मेरे लिए वापस आ जाओ। मैं तुम्हें मिस करती हूं मेरे बेस्ट फ्रेंड, माय मैन, मेरे प्यार। बेबू और पुटपुट हमेशा।'

अभिनेता उस समय रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे
सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून, 2020 को उनके बांद्रा स्थित आवास पर निधन हो गया था। 34 साल के अभिनेता उस समय रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे। सुशांत के असामयिक निधन के बाद, उनके पिता ने अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रिया ने सुशांत को अपना जीवन समाप्त करने के लिए मजबूर किया था। हालांकि रिया पर सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने के भी आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications