महेश भट्ट के बर्थडे पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की फोटो, यूजर्स ने कर डाली अनूप-जसलीन से तुलना

मुंबई। हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और लेखक महेश भट्ट ने गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, इस मौके पर उन्हें बॉलीवुड जगत की मशहूर हस्तियों ने जन्मदिन विश किया लेकिन एक अभिनेत्री को अपने पसंदीदा निर्देशक को बधाई देना भारी पड़ गया और उस अभिनेत्री का नाम है रिया चक्रवर्ती।

रिया ने शेयर की महेश भट्ट संग फोटो

रिया ने शेयर की महेश भट्ट संग फोटो

रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट को बर्थ डे विश करते हुए अपने साथ उनकी एक फोटो शेयर की, जिसमें भट्ट ने रिया के कंधे पर सिर रखा हुआ है।

रिया ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है कि मेरे बुद्धा को जन्मदिन की बधाई, सर ये हम हैं, आप ने मुझे प्यार से थामा, आपने मेरे साथ प्यार जताया, आपने मुझे हमेशा आजाद होकर उड़ना सिखाया, आप एक ऐसा प्रकाश हैं जो आपके संपर्क में आने वाले हर एक शख्स को रौशन कर देता है।

यूजर्स ने कर डाली अनूप-जसलीन से तुलना...

यूजर्स ने कर डाली अनूप-जसलीन से तुलना...

बस इसी के बाद रिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं और ट्रोल गो गईं, लोगों ने रिया और महेश भट्ट की तुलना बिग बॉस 12 की विवादित जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू से कर डाली। कई लोगों ने तो उनसे ये भी पूछा लिया कि क्या महेश भट्ट के साथ उनका अफेयर चल रहा है, तो कुछ लोगों ने लिखा कि बिग बॉस का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है।

फिल्म 'जलेबी: द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव'

फिल्म 'जलेबी: द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव'

गौरतलब है कि महेश भट्ट की आने वाली फिल्म 'जलेबी: द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' में रिया चक्रबर्ती और वरुण मित्रा मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में भट्ट ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें रिया और वरूण को विचित्र तरह से किस करते हुए दिखाया गया है, उस पर भी काफी बवाल मचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+