रिया की मां बोलीं- कैसे उबर पाएगी मेरी बेटी, एक्ट्रेस ने जेल से आते ही कहा- 'मजबूत रहिए, हमें जीतना है'

रिया की मां बोलीं- कैसे उबर पाएगी मेरी बेटी, एक्ट्रेस ने जेल से आते ही कहा- 'मजबूत रहिए, हमें जीतना है'

मुंबई: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को बुधवार (7 अक्टूबर) को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले (Sushant Singh Rajput death case) के ड्रग्स केस में पिछले 28 दिनों से रिया चक्रवर्ती जेल में थीं। रिया चक्रवर्ती के जेल से बाहर निकलने की खबर सुनकर उनकी मां संध्या चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty's mother Sandhya) ईश्वर को याद कर बहुत रोईं। रिया की मां संध्या ने कहा कि उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। उन्हें नहीं पता कि रिया इन सब चीजों से कैसे और कब तक उबर पाएगी। लेकिन फिर भी रिया हम सबको मजबूत रहने की सलाह देती हैं।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty के जेल में कैसे बीते 28 दिन, SatishMan shinde ने किया खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    'पता नहीं रिया इन सब चीजों से कैसे उबर पाएगी'

    'पता नहीं रिया इन सब चीजों से कैसे उबर पाएगी'

    रिया चक्रवर्ती की मां संध्या ने कहा बेटी की रिहाई के बारे में सुनकर उनके पिता बेहोश होकर गिरने वाले थे। संध्या ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, रिया पर क्या बीती है, वह इन सबसे कैसे हील होगी, उन्हे नहीं पता। लेकिन वह एक फाइटर हैं और वह मजबूत होगी।

    रिया की मां ने कहा, बेटी की जो झूठी बदनामी की गई है और पूरे देश ने जो 'लिंचिंग' की है, उसके बाद भी उसने अपनी गरिमा बनाए रखी है। मुझे नहीं पता वो कैसे इस बूरे सपने से बाहर निकल पाएगी।

    रिया की मां ने कहा- बेटा अभी जेल में ये सोचकर...

    रिया की मां ने कहा- बेटा अभी जेल में ये सोचकर...

    संध्या ने कहा, मुझे मेरी बेटी को ठीक करवाने के लिए उनकी थेरपी करवानी होगी। लेकिन राहत की बात ये है को वो जेल से बाहर आ गई है। लेकिन हमारे परिवार के अभी दुख कम नहीं हुआ है क्योंकि मेरा बेटा अभी भी जेल में बंद है...ये सोच-सोचकर मैं पागल हो रही हूं।

    रिया की मां ने कहा, मेरा परिवार बर्बाद हो गया गया है। मेरे बच्चे जितने दिन भी जेल में रहे हैं, हम बिस्तर पर सो नहीं पा रहे हैं। मैं नहीं खाना नहीं खा पा रही हूं, रात को मैं उठ जाती हूं, हमेशा इस बात डर रहता है कि कब कौन सी नई आफत आ जाए।

    कभी-कभी लगता है जिंदगी खत्म कर लूं: रिया की मां

    कभी-कभी लगता है जिंदगी खत्म कर लूं: रिया की मां

    रिया की मां संध्या ने कहा, कई बार लगता है कि इन सब से बाहर निकलने का एक ही रास्ता है कि अपनी जिंदगी खत्म कर ली जाए। लेकिन फिर सोचती हूं कि नहीं हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया है, जिसके लिए जान दे दी जाए। मैं इस तरह की इंसान नहीं हूं। मैंने अपने लिए थेरेपी लगवाई है, मुझे पता है कि मेरे बच्चों को मेरी जरूरत है और ये एक बुरा दौर है, जो गुजर जाएगा।

    रिया ने जेल से घर जाते ही कहा- मजबूत रहिए, हमें जीतना है

    रिया ने जेल से घर जाते ही कहा- मजबूत रहिए, हमें जीतना है

    रिया की मां संध्या ने बताया कि रिया चक्रवर्ती जब घर आईं तो हमें ( अपने माता-पिता) को उदास देखकर कहा, आप लोग इतना दुखी और उदास क्यों दिख रहे हैं, हमें और भी ज्यादा मजबूत बनना है और हमें इस लड़ाई को जीतना है।

    बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को ड्रग्‍स मामले में जमानत दे दी है। करीब 1 महीने से भायखला जेल में बंद रिया शाम 5.30 बजे बाहर निकलीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+