सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स खरीद मामले में NCB ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मौत में मामले में जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने से पहले उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया गया जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty Arrested: Drugs Case में NCB ने पूछताछ के बाद किया अरेस्ट | वनइंडिया हिंदी
    Rhea Chakraborty arrested by NCB on charges of drug procurement and consumption

    सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी लगातार तीन दिन से पूछताछ कर रही थी। अरेस्ट मेमो तैयार हो जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। अभी कागजी कार्रवाई चल रही है और इसके बाद रिया का मेडिकल और कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एनसीबी ने इसे पहले रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरिंडा को गिरफ्तार किया था।

    बुधवार को शौविक, सैमुअल, दीपेश और दो कथित ड्रग पेडलर्स को कोर्ट में पेश किया जाना है। माना जा रहा है कि रिया को भी उन्हीं के साथ कोर्ट में पेश किया जा सकता है।इससे पहले सोमवार को एक्ट्रेस से 8 घंटे सवाल-जवाब हुए थे। एनसीबी ने रिया को शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की। करीब 8 घंटे की पूछताछ में रिया ने खुद ड्रग्स लेने की बात कबूल नहीं की। हालांकि, ड्रिंक करने और स्मोकिंग की बात मानी।

    रिया चक्रवर्ती, शौविक, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत से पूछताछ करने के बाद एनसीबी की टीम सुशांत के स्टाफ नीरज और केशव से भी पूछताछ करेगी। एनसीबी ने पूछताछ के लिए नीरज और केशव को समन भेज दिया है। एनसीबी की टीम रिया, शौविक, सैमुअल और दीपेश के बयानों को कन्फर्म करना चाहती है। नीरज और केशव हर समय सुशांत के घर में मौजूद रहते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+