नेट न्यूट्रैलिटी पर बोलकर ट्विटर पर फिर छाये राहुल गांधी,बने जोक्स
नई दिल्ली| जब से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टी से वापस आये हैं उनके अंदर एक नया जोश देखने को मिल रहा है, लोकसभा में भी पहले से ज्यादा सक्रिय और आक्रामक नजर आ रहे हैं। पहले किसानों को लेकर उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा और उसके बाद से नेट निरपेक्षता के लिए जिस तरह से मोदी सरकार को घेरा वो काफी हैरत अंगेज था इसलिए ट्विटर पर भी अब लोग राहुल गांधी की चर्चा जोरों से कर रहे हैं।
मालूम हो कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगया कि इंटरनेट पर कुछ कॉरपोरेट का वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने नेट निरपेक्षता के लिए एक अलग कानून बनाने की मांग की। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए राहुल ने कहा, "प्रत्येक युवा के पास नेट का अधिकार होना चाहिए। लेकिन सरकार इसे कुछ कॉरपोरेट को सौंपने की कोशिश कर रही है।"
लेकिन इस बार राहुल गांधी को लेकर ट्विटर पर जोक्स के साथ-साथ कुछ सकारात्मक कमेंट भी है। बुधवार को ट्विटर पर जोरों से #RGforNetNeutrality ट्रेंड कर रहा था।
आईये आपको भी पढ़ाते हैं राहुल गांधी पर बने मजेदार ट्विटर













Click it and Unblock the Notifications