आंध्र प्रदेश: खनन सुधार से सरकारी खजाने में हो रही राजस्व की वृद्धि, नए उद्यमियों को मिल रहा अवसर

आंध्र प्रदेश के खान और भूविज्ञान मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने कहा है कि खनन और भूविज्ञान विभाग में सुधार नए उद्यमियों के लिए खदानों को पट्टे पर लेने के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

विजयवाड़ा, 29 जून : आंध्र प्रदेश के खान और भूविज्ञान मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने कहा है कि खनन और भूविज्ञान विभाग में सुधार नए उद्यमियों के लिए खदानों को पट्टे पर लेने के अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में सरकारी खजाने में राजस्व की वृद्धि हुई है। कहा कि सरकार ने इसको लेकर पहल की और इसका लाभ मिला।

प्रतीकात्मक फोटो

खान मंत्री ने खनन नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को इब्राहिमपट्टनम में खान और भूविज्ञान निदेशक के कार्यालय में खान पट्टाधारकों के साथ बैठक की। खनन क्षेत्र में सरकार द्वारा लाए गए सुधारों पर पट्टाधारकों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि पट्टाधारकों और खान विभाग के अधिकारियों की एक समिति जल्द ही गठित की जाएगी।

मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा

उन्होंने बताया कि समिति खनन संबंधी सभी मुद्दों पर चर्चा करने और क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव देने के लिए दो महीने में कई बैठकें करेगी। यह मौजूदा खनन नीति के फायदे और नुकसान की भी समीक्षा करेगा। कमेटी से रिपोर्ट मिलने के बाद इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+