रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में ली शपथ
Revanth Reddy took oath as the Chief Minister of Telangana: अनुमुला रेवंत रेड्डी ने गुरुवार, 7 दिसंबर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री रेड्डी के साथ 10 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
मंत्री पद की शपथ लेने वाले 10 नेताओं में दामोदर राजा नरसिम्हा, उत्तम कुमार रेड्डी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर, श्रीधर बाबू, तुम्मला नागेश्वर राव, कोंडा सुरेखा, जुपल्ली और कृष्णा पोंगुलेटी शामिल हैं। मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेलंगाना में विधनसभा सीट की संख्या के अनुसार, कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री हो सकते हैं।

हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार शामिल थे।
90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में 64 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से सत्ता छीन ली। 2014 में तेलंगाना के अस्तित्व में आने से ले कर अब तक बीआरएस यहां की सत्ता में थी। के चंद्रशेखर राव यहां के पहले मुख्यमंत्री थे। लगातार दो बार मुख्यमंत्री रहे केसीआर को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक कर 'टाइगर रेड्डी' तेलंगाना के नए सीएम बन गए हैं।
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेड्डी ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों - कामारेड्डी और कोडंगल से चुनाव लड़ा। रेड्डी कामारेड्डी सीट पर केसीआर का सामना कर रहे थे, लेकिन दिग्गज भाजपा के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी से चुनाव हार गए। रेवंत रेड्डी ने कोडंगल सीट से जीत हासिल की।
कांग्रेस ने तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से सत्ता छीन ली, वहीं भाजपा का वोट शेयर और संख्या बढ़ी है। हालांकि, बीजेपी को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में केवल 8 सीटें ही मिली हैं।
यह देखें: Telangana CM Oath Ceremony LIVE: रेवंत रेड्डी ने ली CM पद की शपथ












Click it and Unblock the Notifications