'BRS साबित कर दे किसानों को 24 घंटे दी बिजली तो छोड़ दूंगा पद', रेवंत रेड्डी ने दी चुनौती
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीआरएस की ओर से किसानों को बिजली ना देने के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। तेलगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने सीएम केसीआर को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि सीएम जनता के बीच किसानों को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे बिजली सप्लाई करने के दावे कर रहे हैं। रेवंत ने कहा की अगर वो (सीएम केसीआर) से साबित कर दें कि किसानों को सच में 24 घंटे बिजली दी गई है तो वे टीपीसीसी में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने जनगांव में इस हफ्ते बुधवार को एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को ये तय करना है कि राज्य के विकास के लिए ईमानदारी के कौन काम कर सकता है। टीपीसीसी प्रमुख दावा किया कि अगर राज्य भर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में पिछले छह महीनों से किसान को आवश्यकता के अनुरूप बिजली सप्लाई नहीं की गई है।

कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथमेय सम्मेलन में टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि सीएम केसीआर हेलीकॉप्टर में आते हैं। किसानों की हकीकत जानने के लिए जमीन पर आना होता है। रेवंत ने कहा,"चाहे सिद्दीपेट, सिरसिला, गजवेल, कामारेड्डी या सूर्यापेट हो, सीएम को ये साबित करना चाहिए कि उन्होंने लॉग बुक के माध्यम से 24 घंटे बिजली प्रदान की है।"
रेवंत ने सीएम केसीआर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीआरएस सरकार अपने दावों को साबित करने में विफल रहते हैं तो उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। रेवंत ने दावा किया कि किसी भी क्षेत्रों में किसानों को हितों को खास ध्यान नहीं गया। ऐसे में सीएम दावे सच से परे हैं। अगर इस बात को बीआरएस साबित कर दे की लॉग बुक के मुताबिक किसानों को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे बिजली दी गई है तो वे अपने पद को छोड़ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications