कंगना रनौत से पंगा लेने वाले रिटायर्ड IAS ने अब AC में सोते किसान का किया बचाव, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली, 29 जून। कोरोना वायरस काल में बीते 7 महीनों से किसान आंदोलन जारी है। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेंत अन्य राज्यों के किसान धूप-बारिश और गर्मी में अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे किसानों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से पंगा ले चुके रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने एक बार फिर किसानों का बचाव किया है।

Retired IAS Surya Pratap Singh who messed with Kangana Ranaut now defends Farmers

किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर कई लोग जगर उगल रहे हैं। इन दिनों किसानों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वायरल हो रही तस्वीरों में आंदोलनकारी किसान भीषण गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) में सोता नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर जहां कुछ लोग किसानों को निशाने पर ले रहे हैं तो पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह जैसे लोगों ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन भी किया।

यह भी पढ़ें: डायबिटिक पेशेंट के लिए आया शुगर फ्री आम,सस्‍तें में बेच रहा इसको तैयार करने वाला पाकिस्‍तान का ये किसान

सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'किसान AC में सोता सरकार और मीडिया को एक सेकंड में दिख गया, पर लगभग 7 महीने से दिल्ली की सीमा पर हर पल, हर क्षण संघर्ष करता, प्राणों की आहुति देता, लाठियाँ खाता और मौसम की मार झेलता किसान सरकार और मीडिया को क्यूँ नहीं दिखता?' पूर्व आईएएस के इस ट्वीट पर कई लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें से एक राजस्थान के पूर्व एमएलए अमर राम का भी था। अमर राम ने लिखा, 'सरकार को दिक्कत इस बात से है की किसान के बेटे शिक्षित क्यों हो रहें हैं, वो अपने हक की लड़ाई क्यों लड़ रहे हैं। किसान AC में सोए, पिज्जा खाए, चाहे लाखों के ट्रैक्टर रखे, लेकिन आपसे वो भीख नहीं मांग रहा है बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। काले कानूनों का खात्मा हो MSP गारंटी कानून बने।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+