ICSE, ISC 2016 के रिजल्ट घोषित, मुंबई की आध्या बनीं टॉपर, यहां देखें रिजल्ट
नयी दिल्ली। द काउंसिंल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन इग्जामिनेशन के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं कक्षा (आईएससी) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आईसीएसई और आईएससी के नतीजों में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। आईएससी में 98.94 फीसदी छात्राएं सफल रहीं जबकि12वीं में 97.78 फीसदी छात्राएं सफल हुईं।

यहां देखें रिजल्ट
12वीं में मुंबई की आध्या मादी टॉपर बनीं। आध्या ने 99.75 फीसदी अंक हसिल किए, जबकि 10वीं में उड़ीसा के अभिनीत परिचय टॉपर बनें। अभिनीत को 99.02 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं लखनऊ जोन में ज्योत्सना को ऑल इंडिया सेकेंड रैंक मिली है। उन्हें 10वीं में 99 फीसदी अंक हैं।
दिल्ली-एनसीआर जोन में गुड़गांव के प्रीतवीर भल्ला और अद्या जोशी टॉपर रहे। दोनों ही श्रीराम स्कूल के पढ़ने वाले हैं। दोनों ने 99 फीसदी अंक हासिल किए। आपको बता दें कि देश और दुनिया के 954 स्कूलों में ICSE कोर्स चलाए जाते हैं। इस साल इस बोर्ड ने 12वीं में 72069 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जबकि 10वीं में 168591 छात्रों ने परीक्षा दी।












Click it and Unblock the Notifications