शिमोगा से बीएस येदियुरप्पा जीते, उम्मीद है भ्रष्टाचार से दूर रहेंगे
शिमोगा। भातरीय जतना पार्टी का दामन छोड़कर वापस आये बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के शिमोगा से जीत गये हैं। सच पूछिए तो यह जीत नमो लहर की वजह से हुई है, क्योंकि कर्नाटक में लोग येड्डी से दूरी बनाने लगे थे, लेकिन भाजपा में विलय के बाद फिर से उनका वोटबैंक बढ़ गया।
येदियुरप्पा से उम्मीद की जा रही है कि भाजपा की सरकार आने पर वो घोटालों से दूर रहेंगे। वहीं कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ से भाजपा के नलिन भी जीत गये हैं। भाजपा की कर्नाटक में लहर साफ दर्शा रही है कि अगले विधानसभा चुनाव में कर्नाटक कांग्रेस के लिये मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं।
चुनाव परिणाम से जुड़ी लेटेस्ट खबरें
येदियुरप्पा की जीत के बाद हो सकता है कांग्रेस फिर से आक्षेप लगाना शुरू कर दे कि एनडीए में भी घोटालेबाज आ गये हैं, लेकिन यह आक्षेप तभी मिट पायेगा जब भाजपा सरकार में एक भी घोटाला सामने नहीं आयेगा।













Click it and Unblock the Notifications