दिल्ली के हार्डिंग कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर आज करेंगे हड़ताल, जानें वजह
नई दिल्ली, 19 मई। दिल्ली के लेडी हार्डिंग कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार को रूटीन और इमरजेंसी ड्यूटी नहीं करने का ऐलान किया है। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ धमकाने और शारीरिक हमले के मद्देनजर आज सुबह 9 बजे से सभी सेवाओं जिसमें नियमित और साथ ही आपातकालीन से हटने का ऐलान किया है।

लेडी हार्डिंग कॉलेज के डॉ राम चंदर ने कहा जुड़वा बच्चों की मौत के बाद, उनका परिवार लोगों के एक समूह के साथ आया और एक लेडी और मेल डॉक्टर के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा हमने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी थी। डॉक्टर राम चंदर ने बताया कि वो लोग अपने बच्चे को तुरंत लाएं। बिना देर किए उसका इलाज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications