राजस्थान: जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने की मरीज की पिटाई, वीडियो वायरल
जयपुर: राजस्थान में जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां एक रेजिडेंट डॉक्टर ने एक मरीज की पिटाई कर दी। ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना रविवार की है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक रेजीडेन्ट डॉक्टर मरीज के साथ हाथापाई करता दिखाई दे रहा है। मरीज के बेड पर चढकर मरीज की पिटाई कर रहा है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक पूरी घटना डॉक्टर सी एल नवल की यूनिट की है जहाँ वार्ड 1Cमें सुनील नाम के रेजिडेंट ने मरीज को मामूली बात पर लात घूंसों से जमकर पीटा।
इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि हमने इस वीडियो पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने इस वीडियो की वास्तविकता लगाने और उचित कार्रवाई की बात कही है। हालांकि इस वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाता है कि आखिर डॉक्टर ने मरीज को क्यों पीटा?












Click it and Unblock the Notifications