Republic Day Parade: पहली बार कर्तव्य पथ पर दिखीं महिला ऊंट सवार, रचा इतिहास
गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार दिखा महिला ऊंट सवारों का दम। इससे पहले गणतंत्र दिवस की परेड में कभी भी महिला ऊंट सवार देखने को नहीं मिली थीं।

Republic Day Parade: इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार कर्तव्य पथ पर कई ऐसी चीजें हुई हैं जो इससे पहले कभी नहीं हुई। पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में बीएसएफ की महिला ऊंट सवारों को देखने को मिला। आर्म्ड फोर्स, सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स, दिल्ली पुलिस, नेशनल कैडेट, एनएसएस की 16 दलों ने परेड में हिस्सा लिया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की परेड में 19 मिलिट्री पाइप्स और ड्रम बैंड ने हिस्सा लिया।
इससे पहले गणतंत्र दिवस की परेड में कभी भी महिला ऊंट सवार देखने को नहीं मिली थीं। 24 बीएसएफ की महिलाओं को ऊंट की सवारी सिखाई गई, इन्हें ऊंड की सवारी की बकायदा ट्रेनिंग दी गई। जिसमे से 12 ऊंट सवार महिलाओं को परेड के लिए चुना गया था। इससे पहले भी इन महिलाओं ने बीएसएफ रेजिंग डे परेड में में हिस्सा लिया था। इन महिलाओं ने विजय चौक से लाल किले के बीच पारंपरिक पोशाक में कर्तव्य पथ पर मार्च किया।
महिला ऊंच सवारों में सोनल, निशा, भगवती, अंबिका, कुसुम, प्रियंका, कौशल्या, काजल, भावना और हिना शामिल थीं। ये महिलाएं गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की हैं। इन महिलाओं ने खास पोशाक में ऊंट की सवारी की। इस पोशाक को जाने माने डियाइनर ने जोधपुरी बंधगला और पारंपरिक स्टाइल में तैयार किया है। महिलाओं पारंपरिक पग में नजर आईं जोकि राजस्थान में काफी लोकप्रिय हैं
कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का नजारा देखने को मिला। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत, बीएसएफ ऊंटसवार महिला टुकड़ी, पुलिस बैंड का नेतृत्व करती महिलाओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सलामी ली। जिस तरह से महिलाओं की ताकत आज की परेड में देखने को मिली उसने हर किसी का दिल जीत लिया। अहम बात यह है कि पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रही हैं। साथ ही पहली बार अग्निवीरों की भी ताकत परेड में देखने को मिली। पहली बार अग्निवीरों ने मार्च में हिस्सा लिया, जिसमे 6 महिला अग्निवीर भी शामिल हुईं। महिला शक्ति को परेड में देखकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी खुद को नहीं रोक पाईं और खड़े होकर महिलाओं का ताली बजाकर सम्मान किया।












Click it and Unblock the Notifications