Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड के साथ किसानों का ट्रैक्टर मार्च भी आज, दिल्ली में सुरक्षा बेहद सख्त

Republic Day & Tractor March: गणतंत्र दिवस परेड के साथ किसानों का ट्रैक्टर मार्च भी आज, दिल्ली में सुरक्षा बेहद सख्त

Republic Day Parade and Farmer Tractor March Update News: देशभर में 72 गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस परेड के साथ किसानों का ट्रैक्टर मार्च भी है। एक ओर दिल्ली में राजपथ से रिपब्लिक डे की परेड निकलेगी तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। ट्रैक्टर परेड और गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा बेहद सख्त किए गए हैं। दिल्ली में परेड और ट्रैक्टर मार्च पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। वहीं दिल्ली पुलिस आम सादी वर्दी में भी हर जगर मौदूज रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को ध्यान में रखते हुए राजपथ और दिल्ली की कई कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

Republic Day

Recommended Video

    Republic Day 2021 : आज किसान निकालेंगे 'Tractor Rally',किले में तब्दील Delhi | वनइंडिया हिंदी

    किसानों के ट्रैक्टर परेड का रूट तय है और समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। दिल्ली पुलिस ने 37 शर्तों के साथ किसानों को ट्रैक्टर मार्च की अनुमति दी है, जिसमें 5 हजार ट्रैक्टर और इतने ही लोग शामिल हों सकते हैं।

    गणतंत्र दिवस परेड के रास्ते पर नजर रखने के लिए मार्ग के सारी ऊंची इमारतों पर शार्प शूटरों और स्नाइपरों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा, गणतंत्र दिवस समारोह और प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में और उसके आसपास 5 स्तरीय सुरक्षा कवर तैनात किया गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर निगरानी के लिए दिल्ली में करीब छह हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। कोरोना काल को देखते हुए राजपथ पर लोगों की जांच करने वाले सुरक्षा कर्मी पीई किट और मास्क व फेस शील्ड के साथ होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+