Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखा नाग मिसाइल सिस्टम का दम-खम, जानिये इस टैंक विध्वंसक के बारे में...
आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भारत का नाग मिसाइल सिस्टम भी सैन्यपथ पर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन करता दिखा। इसकी कमांड मैकेनाइज्ड इन्फ्रैंट्री रेजिमेंट के कैप्टन अभय पंडित ने संभाली हुई है। चलिये जानते हैं इसके बारे में...
बताते चलें कि नाग मिसाइल सिस्टम एक टैंक विध्वंसक है, जिसे DRDO ने बनाया है। ये एक ट्रैक्ड बख्तरबंद लड़ाकू वाहन के साथ होता है, जिसमें चालक दल रहित टरेत है। ये एंटी-टैंक गाएडेड मिसाइल को दाग सकता है। भारत ने इसे सारथ उपनाम भी दिया है।

बताते चलें कि ये टैंक विध्वंसक थर्मल इमोजर और लेजर रेंज फाइंडर सहित अलग-अलग इलेक्ट्रो- ऑप्टिकल प्राणिलियों से लैस है। इसमें कुल 12 मिसाइले हैं और 6 रेडी मोड में रहती हैं और छह स्टोरेज में होती हैं।
बताते चलें कि इस लड़ाकू वाहन का कुल वजन 14.5 टन है। ये 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। इसमें कुल 4 सैन्यकर्मी होते हैं। इसे हेलिना नाम भी दिया गया है। इसका आदर्श वाक्य है- हर मैदान फतेह। ये तीसरी पीढ़ी की दागो और भूल जाओ टैंक रोधी मिसाइल है।
6 फीट लंबी और 7.9 इंच व्यास वाला ये सिस्टम 7.5 किलोमीटर दूर स्थित टारगेट पर भी मिसाइलें दाग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications