'आजादी की लड़ाई में Indonesia को भारत का साथ', Republic Day चीफ गेस्ट का दावा, कब- कब India ने दिखाया बड़ा दिल
Republic Day 2025: भारत अपना 76 गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर संपू्र्ण भारत समेत विदेशी मेहमान भी उस गौरवशाली पल के साक्षी बनेंगे जब लाल किले में परेड के दौरान देश की साहित्य, कला, संस्कृति, रक्षा समेत सभी क्षेत्रों में उत्कृष्णता का प्रदर्शन करती हुए झांकियां निकाली जाएंगी। राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को मुख्य आतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। सुबियांतो ने भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों जिक्र करते हुए बताया कि भारत ने पिछले कुछ दशकों में उनके देश (इंडोनेशिया) की कैसे हर मोड़ पर सहायता की।
गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले पीएम मोदी ने सुबियांतो के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की। इस अहम वार्ता के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं।

वहीं इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने पर खुशी जाहिर की। प्रबोवो ने दावा किया कि उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ा सम्मान है। उन्होंने भारत के उस गणतंत्र दिवस समारोह को याद किया जब मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो थे। सुबियांतो ने कहा कि वो पहला मौका था जब इंडोनेशिया की सैन्य टुकड़ी ने देश के बाहर परेड में हिस्सा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications