Republic Day 2025: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट, जवानों का जोश देखकर दर्शक हुए उत्साहित, VIDEO
Beating Retreat Ceremony Attari-Wagah Border: भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर में इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पंजाब के अमृतसर जिले स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां बीएसएफ के जवानों ने देशभक्ति से भर देने वाला प्रदर्शन दिखाया।
अटारी और वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित है। अटारी भारत में है, जबकि वाघा पाकिस्तान में है। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जवानों की परेड, जोशीले नारों और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत माहौल ने हर किसी का दिल छू लिया। भारतीय दर्शकों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से आसमान गूंज उठा।

स्थानीय लोग और पर्यटक भारतीय जवानों की वीरता और समर्पण की तारीफ करते दिखे। इस खास अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कर्तव्य पथ पर भी हुआ शानदार कार्यक्रम आयोजित
भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति - सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया। इससे पहले, दिल्ली के इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ पर भी शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ तिरंगा फहराया और प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियों ने भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।
बीटिंग द रिट्रीट समारोह क्या है?
अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाला बीटिंग द रिट्रीट समारोह भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिदिन आयोजित होने वाला एक विशेष कार्यक्रम है। इस समारोह में दोनों देशों के सैनिक अपने-अपने देश के झंडे को सूर्यास्त के समय उतारते हैं, जो सैनिकों के अनुशासन, जोश और देशभक्ति का प्रतीक है।
यह समारोह 1959 में शुरू हुआ और आज यह आयोजन दोनों देशों के बीच सहयोग और सौहार्द का प्रतीक बन चुका है। रोजाना होने वाले इस समारोह में हजारों पर्यटक भाग लेते हैं।
यह भी पढ़ें Republic Day 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर उठाया कचरा, दिया स्वच्छता का सन्देश












Click it and Unblock the Notifications