Republic Day: 901 पुलिसकर्मी पुलिस मेडल से सम्मानित, 140 को मिला वीरता पुरस्कार
गणतंत्र दिवस के मौके पर 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। अधिकतर जिन लोगों को वीरता पुरस्कार दिया गया है उसमे से 140 में से 80 जवान वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के हैं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर 901 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया गया है। इन पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। इसमे से 140 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 93 पुलिसकर्मियों को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया है। सराहनीय सेवा के लिए 668 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
अधिकतर जिन लोगों को वीरता पुरस्कार दिया गया है उसमे से 140 में से 80 जवान वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के हैं। जम्मू कश्मीर के 45 जवान हैं जिन्होंने अपनी बहादुरी दिखाई दी। जिन जवानों को वीरता पुरस्कार दिया गया है उसमे 48 जवान सीआरपीएफ के हैं, 31 महाराष्ट्र के हैं, 25 जम्मू कश्मीर के हैं, 9 झारखंड के हैं। दिल्ली, छत्तीसगढ़, बीएसएफ के 7-7 जवान हैं। बाकी के जवान अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और सीएपीएफ के हैं।
55 जवानों को होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस मेडल से सम्मानित किया गया है। यह वीरता का मेडल होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के लिए जवान की वीरता और बहादुरी के लिए दिया जाता है। राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा एवं नागरिक सुरक्षा पदक मेधावी सेवा और नागरिक सुरक्षा के लिए दिया जाता है। मेधावी सेवा के लिए 9 कर्मियों और नागरिक सुरक्षा के लिए 45 कर्मियों को यह मेडल दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications