Republic Day 2026: PM मोदी ने पहनी मरून कलर की पगड़ी, क्यों चर्चा में पीएम का साफा? क्या है संदेश?
Republic Day 2026: पूरा राष्ट्र आज गणतंत्र दिवस के जश्न में नहाया हुआ है, कर्तव्यपथ पर दुनिया देश का सैन्य ताकत से रूबरू हुई तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी की पगड़ी एक बार फिर इस जश्न में चर्चा का केंद्र बन गई। आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी मरून रंग की पगड़ी पहने नजर आए, जिसका एक खास मतलब है। उन्होंने पगड़ी के साथ हल्के नीले रंग की 'मोदी जैकेट' पहनी जो कि खादी से बनी हुई थी।
आपको बता दें कि पीएम ने आज राजस्थानी पगड़ी पहनी थी,जिसमें चमकीले लाल और पीले रंग के शानदार लहरिया (लहर)की डिजाइन बनी हुई थी। ये पगड़ी आम तौर पर खास उत्सव में पहनी जाती है जो कि खुशी का प्रतीक है। पगड़ी से मेल खाता रंगीन पॉकेट स्क्वायर मोदी के परिधान को पूर्णता दे रहा था। जैकेट के नीचे उन्होंने गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना, जो हल्की जैकेट और चमकीली पगड़ी के विपरीत उन्हें स्टाइलिश और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ दिखा रहा था।

इस तरह का पहनावा कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपनी जड़ और परंपराओं से जुड़े रहने का प्रतीक भी है। आपको बता दें कि पीएम मोदी 15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रम में अक्सर कुछ खास पहनावा पहनते हैं जिसका एक सार्थक अर्थ होता है। हर बार उनकी पगड़ी केवल उनके सिर को शोभा नहीं देती है बल्कि इसमें एक गहरा अर्थ जुड़ा होता है।
Republic Day 2026: PM मोदी ने पहनी मरून कलर की पगड़ी
मालूम हो कि साल 2025 के समारोह में मोदी ने लाल-पीले धारीदार साफा को भूरी बंदगला जैकेट और पॉकेट स्क्वायर के साथ पहना था। साल 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में, प्रधानमंत्री ने बहुरंगी बांधनी प्रिंट साफा चुना था। बांधनी गुजरात और राजस्थान में प्रचलित एक पारंपरिक टाई-एंड-डाई कपड़ा तकनीक है। 2023 के गणतंत्र दिवस पर, मोदी ने बहुरंगी बांधनी प्रिंट साफा पहनकर भारत की स्वदेशी वस्त्र परंपराओं को सामने रखा था।
Republic Day 2026: PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश
2022 में, प्रधानमंत्री मोदी ने पगड़ी से हटकर गणतंत्र दिवस के लिए उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी का चयन किया। इस टोपी को ब्रह्म कमल, जो उत्तराखंड का राज्य पुष्प है, से प्रेरित ब्रोच से सजाया गया था।2021 के गणतंत्र दिवस पर, मोदी ने जामनगर शाही परिवार द्वारा उपहार में दी गई हालारी पगड़ी पहनी थी। यह लाल रंग की बांधनी शैली की पगड़ी थी, जिस पर पीले डॉट्स बने थे।
Republic Day 2026: हर साल खास होता है पीएम का पहनावा
2014 के अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए उन्होंने चमकीली लाल जोधपुरी बांधनी पगड़ी पहनी। 2015 में बहुरंगी क्रॉसिंग लाइनों वाली पीली पगड़ी, 2016 में गुलाबी-पीली टाई-एंड-डाई पगड़ी, जबकि 2017 में सुनहरी प रेखाओं वाली लाल-पीली पगड़ी पहनी। 2018 में उन्होंने केसरिया पगड़ी पहनी। वहीं, 2019 में बड़े बहुमत से सत्ता में लौटने के बाद उनके स्वतंत्रता दिवस संबोधन को एक बहुरंगी सिरोवस्त्र ने चिह्नित किया था।
Republic Day 2026: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
आज सुबह पीएम मोगी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।'












Click it and Unblock the Notifications